{"_id":"68ae08310e306217600a67f8","slug":"albendazole-tablets-were-given-to-children-on-national-deworming-day-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-138722-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राष्ट्रीय कृमि दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजॉल की गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राष्ट्रीय कृमि दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजॉल की गोली
Wed, 27 Aug 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य के साथ विद्यार्थी व अन्य।
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जिलेभर में राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया गया। इस दौरान सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं को कीड़े मारने की दवा (एल्बेंडाजॉल) खिलाई गई। शहर के हलवासिया विद्या विहार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने पहुंचकर बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
सीएमओ ने बच्चों और अध्यापकों को कृमि नाशक दवा के महत्व के बारे में जानकारी दी और स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर कृमि नाशक दवा लेने से पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं और स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। साथ ही बच्चों को स्वच्छता अपनाने, समय पर सोने, पर्याप्त नींद लेने, जंक व पैकेट फूड से परहेज करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने की सलाह दी। चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों को दवा खिलाकर स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल से डॉ. आशीष, डॉ. पूजा, डॉ. मृदुल और ज्योति मौजूद रहीं।
मॉप-अप दिवस पर छूटे बच्चों को खिलाई जाएगी दवा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के तहत एक से 19 साल तक के सभी बच्चों, किशोर-किशोरियों और प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर मुफ्त एल्बेंडाजॉल की दवा खिलाई गई। उन्होंने कहा कि जो बच्चे मंगलवार को दवा खाने से छूट गए हैं, उन्हें 2 सितंबर को मॉप-अप दिवस पर दवा जरूर खिलाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पेट के कीड़े मारने की गोली अवश्य खिलवाएं और इसके लिए नजदीकी आशा वर्कर, एएनएम या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क करें।