फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   agriculture minister, press confrence, farmers

तीन अध्यादेश से किसानों को होगा फायदा, एमएसपी भी पूरा मिलेगा : जेपी दलाल

Sun, 13 Sep 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
agriculture minister, press confrence, farmers
पत्रकारों से बातचीत करते कृषि मंत्री जेपी दलाल। - फोटो : Bhiwani
प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित में तीन नए अध्यादेश लागू किए हैं। इन अध्यादेशों से किसानों को काफी फायदा होगा। किसानों को अपनी फसल बिक्री के लिए छूट दी गई है और किसी भी प्रकार से एमएसपी कम नहीं होगा। अब एक देश एक बाजार की तर्ज पर किसानों को अपनी उपज किसी भी राज्य में ले जाकर बेचने की आजादी होगी। इससे कृषि उपज का बाधा मुक्त अंतरराज्यीय व्यापार संभव हो सकेगा। किसानों को अपना उत्पाद मंडी तक ले जाने की बाध्यता नहीं होगी। कृषि मंत्री दलाल रविवार को भिवानी में सेक्टर 13 स्थित अपने निवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1956 में संशोधन कर अनाज, दलहन, तिलहन, खाद्य तेलों, प्याज और आलू जैसी वस्तुओं को आवश्यक वस्तुओं की सूची से हटाने का फैसला किया गया है। इस फैसले से उत्पादन, भंडारण, ढुलाई और वितरण करने की आजादी से व्यापक स्तर पर उत्पादन करना संभव होगा।
विज्ञापन

उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए लाए गए तीन अध्यादेशों से कांग्रेस की शेष बची राजनीतिक जमीन पूरी तरह से खिसक गई है और इससे कांग्रेसी नेता बेचैन व परेशान हैं। इसी कारण कांग्रेस ने कोरोना काल में भी किसान की जान जोखिम में डालकर व कानून हाथ में लेकर हाईवे जाम किया। किसान नेता के नाम पर राजनीति करने वालों व कांग्रेस को जनता दो बार लोकसभा व विधानसभा चुनाव में सबक सिखा चुकी है। भाजपा सरकार किसानों के हितों पर आंच नहीं आने देगी। कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को समानता के आधार पर खरीद-बिक्री की आजादी देगा अध्यादेश
कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने मूल्य आश्वासन पर किसान (बंदोबस्ती और सुरक्षा) समझौता और कृषि सेवा अध्यादेश 2020 को भी स्वीकृति दे दी है। यह अध्यादेश किसानों को समानता के आधार पर सामानों की खरीद-बिक्री की आजादी देगा। कृषि उत्पादों के लिए एक देश-एक बाजार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कृषि उपज वाणिज्य एवं व्यापार (संवर्धन एवं सुविधा) अध्यादेश 2020 किसानों को उनकी उपज देश में किसी भी व्यक्ति या संस्था को बेचने की इजाजत देता है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़, वीरेंद्र कौशिक, रविंद्र मंढोली, टोनी बराला, शैली कादयान, साधूराम पनिहार, रामकिशन शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed