फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Agniveer Army Recruitment: Honored the youth who came first in the race

अग्निवीर सेना भर्ती: दौड़ में प्रथम आने युवाओं को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Agniveer Army Recruitment: Honored the youth who came first in the race
भिवानी। भीम स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर सेना भर्ती रैली में वीरवार को तहसील बौंदकलां, चरखी दादरी व बाढड़ा के युवाओं ने भाग लिया। रैली में भाग लेने वाले युवाओं की रेस में प्रथम आने वाले को सम्मानित किया। भर्ती रैली के सेना भर्ती रैली कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल आनंद साकले ने बताया कि बुधवार जिन युवाओं का चयन हुआ था, उन चयनित युवाओं का मेडिकल किया। वहीं गांव बिरही छपार निवासी राहुल, साहिल और मनीष ने बताया कि उन्होंने भी अग्निवीर सेना भर्ती में भाग लिया था मगर वे दौड़ उत्तीर्ण नहीं कर पाए। भर्ती में वीरवार को 100 से लेकर 200 उम्मीदवारों के ग्रुप बनाए गए, जिनमें न्यूनतम 25 और अधिकतम 60 युवाओं का चयन किया।
विज्ञापन

आज भिवानी जिले के युवा लेंगे भाग
नवंबर 18 व 19 को जिला भिवानी के युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए भाग लेंगे। तोशाम, बवानीखेड़ा, लोहारू, दादरी, बाढड़ा व बहल तहसील के युवा 18 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए भाग लेंगे। इसी प्रकार 19 नवंबर को भिवानी व सिवानी तहसील के युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए भाग लेंगे।
विज्ञापन

अग्निवीर क्लर्क व स्टोपर कीपर की 21 व 22 को भर्ती
चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जिले के युवाओं के लिए अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर की भर्ती 21 नवंबर को होगी। भिवानी व रेवाड़ी जिले के युवाओं की 22 नवंबर को अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर की भर्ती होगी। भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के युवाओं के लिए अग्निवीर तकनीकी पद की भर्ती 23 नवंबर को होगी। भिवानी व चरखी दादरी जिले के युवाओं के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन की भर्ती 24 नवंबर को होगी व रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले के युवाओं के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर और अग्निवीर ट्रेड्समैन की भर्ती 24 नवंबर को होगी। रिजर्व डे 20 व 25 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed