फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After offering Namaz on Eid-ul-Azha, I prayed to Allah for peace and harmony

Bhiwani News: ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर मांगी अल्लाह से अमन चैन की दुआ

Sun, 08 Jun 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 08 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
After offering Namaz on Eid-ul-Azha, I prayed to Allah for peace and harmony
ढाणा रोड स्थित ईदगाह में नमाज अदा करते लोग। 
भिवानी। स्थानीय ढाणा रोड स्थित शांति गार्डन के सामने ईद-उल-अजहा अकीदत के साथ मनाया गया। जहां पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारक दी। इस मौके पर सुबह साढ़े 8 बजे में ईद-उल-अजहा की नमाज मौलाना हबीबुल रहमान ने अदा करवाई और देश की अमन-शांति, खुशहाली व भाईचारे बनाए रखने के लिए दुआएं मांगी।
विज्ञापन

इस मौके पर मस्जिद कमेटी के प्रधान जोरावर अली ने बताया कि ईद-उल-अजहा कुर्बानी का और अपने अंदर बुराइयों को कुर्बान करने का त्योहार है। ईद-उल-अजहा का महत्व बताते हुए जोरावर ने कहा कि इस्लामिक मान्यता के मुताबिक रमजान महीने के अंत में ही पहली बार कुरान आई थी। मक्का से मोहम्मद पैगंबर के प्रवास के बाद पवित्र शहर मदीना में ईद-उल-अजहा शुरू हुआ।
विज्ञापन

सुबह से ईदगाह में लोग नमाज के लिए पहुंचे। वही भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस प्रशासन का भी बहुत अच्छा सहयोग रहा है। इस मौके पर हनीफ, हफीजुल्लाह, तैयब अली, नसीब अली, नसीरुद्दीन, मुनीर खान, यासीन खान, अब्दुल हमीद, रोशन अली, ताजुद्दीन, सलीम खान, नूरा, सगुनपाल बजीना सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed