फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   advocate fell down

अधिवक्ता चैंबर भवन की तीसरी मंजिल से गिरा व्यक्ति, रेफर

Mon, 26 Aug 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
advocate fell down
रविवार देर शाम करीबन पौने सात बजे लघु सचिवालय परिसर के न्यायिक परिसर की तरफ जाने वाले गेट नंबर एक अधिवक्ता चैंबर्स सी ब्लॉक की तीसरी मंजिल से एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गया। टीन शेड पर किसी के गिरने की धमाके की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इमरजेंसी पहुंचाया गया। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायल अधेड़ व्यक्ति की पहचान गांव बलियाली निवासी 55 वर्षीय राजू के रूप में हुई है। उसके पास से मिले फोन के माध्यम से परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। चोट इतनी लगी थी घायल कुछ भी बोलने की हालत में नहीं था। उसके जबड़े और सिर में गंभीर चोटें थी।
विज्ञापन

गांव तिगड़ाना निवासी रामबीर ने बताया कि वह अधिवक्ता चैंबर्स में था। इसी दौरान उसे टीन शेड पर किसी के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। पहले तो वह बंदरों होने की सोचकर रूक गए जब तीसरी मंजिल से नीचे झांककर देखा तो एक व्यक्ति तीसरी मंजिल से नीचे लगी टीन शेड पर गिरा हुआ था। जिसके बाद उसने इसकी जानकारी सौ नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पाकर पीसीआर नंबर तीन पर तैनात सिपाही रवींद्र व एसपीओ सुनील तुरंत गेट नंबर एक पर पहुंचे और वहां लोगों की मदद से घायल को पीसीआर से ही लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे। रामबीर ने बताया कि घायल के पास मिले मोबाइल से नंबर मिलाने पर पता चला कि वह गांव बलियाली का राजू है। एएसआई संजय ने बताया कि व्यक्ति छत से गिरा है। अभी बोलने की हालत में नहीं है। जैसे बयान दिए जाएंगे, वैसी ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़े के बाद शिकायत लेकर पहुंचा था व्यक्ति
आसपास के लोगों ने बताया कि व्यक्ति का केस कोर्ट में चल रहा है और वह अधिवक्ता से मिलने पहुंचा था। यहां वह अधिवक्ताओं के चैंबर भवन की छत पर चला गया। जहां से संदिग्ध हालत में गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed