फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   advance ticket booking will be in roadways buses for sub inspector exam

पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए आज से होगी एडवांस टिकट बुकिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
advance ticket booking will be in roadways buses for sub inspector exam
भिवानी/तोशाम। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में 26 सितंबर को होने वाली हरियाणा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए शनिवार सुबह 9 बजे से भिवानी बस स्टैंड पर एडवांस टिकट बुकिंग की जाएगी। 26 सितंबर को परीक्षा के लिए भिवानी बस स्टैंड व तोशाम से विशेष बसें परीक्षा के लिए चलाई जाएंगी। इन बसों के लिए 25 सितंबर की सुबह से ही एडवांस टिकट बुकिंग तोशाम व भिवानी में की जाएगी।
विज्ञापन

26 सितंबर रविवार को सुबह की शिफ्ट में पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, फरीदाबाद व गुरुग्राम और सायं कालीन शिफ्ट में यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व पानीपत में हरियाणा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा होगी। रोडवेज द्वारा पंचकूला, अंबाला, करनाल, पानीपत, चंडीगढ़, नारनौल व गुरुग्राम के लिए भिवानी बस स्टैंड और तोशाम से विशेष बसें चलाई जाएंगी। भिवानी बस स्टैंड के संस्थान प्रबंधक पवन कुमार व तोशाम बस स्टैंड प्रबंधक रामफल टाला ने बताया कि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने व लाने के लिए रोडवेज विभाग द्वारा बसें चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि बसों के संचालन को लेकर विशेष रूप से स्टाफ की ड्यूटियां भी लगाई हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसों के अलावा चालक-परिचालकों की भी व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed