फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Adopted public health minister arrived in the village, was the perturbations perturbations

गोद लिए गांव में पहुंचे जनस्वास्थ्य मंत्री, मिली अव्यवस्थाएं ही अव्यवस्थाएं

Thu, 10 Dec 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Thu, 10 Dec 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Adopted public health minister arrived in the village, was the perturbations perturbations
भिवानी। जनस्वास्थ्य अभियंात्रिकी मंत्री घनश्याम सर्राफ ने बुधवार को गोद लिए गांव गांव हालुवास का निरीक्षण किया तो समस्याओं का अंबार मिला। गली निर्माण में निम्र क्वालिटी की ईंटें लगाई जा रही थी तो स्कूल में कंप्यूटर सिस्टम, जनरेटर खराब मिले। स्टेडियम भी बदहाल था। मंत्री ने तुरंत व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। विकास कार्यों की सैंपलिंग भी करवाई गई।
विज्ञापन

बुधवार को जनस्वास्थ्य मंत्री घनश्याम सर्राफ करीब साढ़े 11 बजे गांव हालुवास  पहुंचे और वहां की निर्माणाधीन गली का निरीक्षण किया। ईंटों की क्वालिटी निम्र स्तर की मिली, जिस पर मंत्री ने तत्काल उन ईंटों को वहां से हटवाकर उत्तम क्वालिटी की ईंटों का प्रयोग करने के निर्देश दिए। जनस्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हलके स्तर की निर्माण सामग्री मिली तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सारे कंप्यूटर व जनरेटर खराब
मंत्री सर्राफ ने हालुवास के राजकीय हाई स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की कंप्यूटर लैब बंद मिली। कंप्यूटर टीचर ने बताया कि सारे कंप्यूटर खराब है। इसके अलावा स्कूल में भेजा गया जनरेटर भी खराब मिला, जिसके चलते सभी बच्चे अंधेरे में कक्षाओं में पढ़ते पाए गए। मंत्री ने हेड मास्टर से उक्त खराब उपकरणों के बारे में विभाग के आला अफसरों को शिकायत भेजे जाने के बारे में पूछा तो वहां पर मौजूद शिक्षक कोई जवाब नहीं दे पाए। जनस्वास्थ्य मंत्री ने स्कूल की सफाई व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों का हाजिरी रजिस्टर की भी जांच की। जांच के दौरान एक कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के स्कूल में गैर हाजिर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

निम्न क्वालिटी का गेहूं खा रहे बच्चे
मंत्री सर्राफ स्कूल में मिड-डे-मील का खाना जांचा। स्टॉक रूम में पहुंचकर गेहूं की क्वालिटी जांची, जो कि हलके स्तर की मिली। मिड-डे-मिल की खिचड़ी चखी। खाना ले रहे बच्चों से मिड-डे-मील के बारे में बातचीत की। स्कूल में गैस सिलेंडर खाली मिला। शिक्षकों ने बताया कि वे चूल्हे पर खाना पका रहे हैं, जिस पर मंत्री ने तत्काल गैस सिलेंडर भरवाकर खाना बनाने के निर्देश दिए। मंत्री के इस अभियान से स्कूल के टीचरों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

मार्केटिंग बोर्ड से कराएंगे स्टेडियम को दुरुस्त
मंत्री ने गांव के खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया। स्टेडियम अव्यस्थित मिला, जिस पर मंत्री ने माकेर्टिंग बोर्ड के अधिकारियों से स्टेडियम को दुरुस्त करवाने व खेलने लायक बनवाने का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि हालुवास गांव आदर्श गांव है, उन द्वारा गोद लिया हुआ भी है। आदर्श गांव की कायाकल्प के लिए प्रयासरत हैं। कुछ बजट तो पहुंच गया है।  कुछ विकास कार्यो का पैसा आना बाकी है। बजट पहुंचते ही विकास कार्यों को गति दी जाएगी। इस मौके पर निगरानी कमेटी के चेयरमैन धीरज सैनी, अनिल सोनी, सियाराम जांगड़ा, नीरज, सत्यनारायण, सतबीर, अजय, पारस के अलावा अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed