फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Admission will be done in ITI under SCVT scheme

शिक्षा: आईटीआई में एससीवीटी स्कीम के तहत होगा दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Admission will be done in ITI under SCVT scheme
भिवानी। आईटीआई में एससीवीटी स्कीम में खाली सीटों को भरने के लिए विभाग ने एक बार फिर नया शेड्यूल जारी किया है। अब एससीवीटी स्कीम के तहत 31 जनवरी तक दाखिले होंगे। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने केवल एससीवीटी स्कीम के कोर्सों में दाखिले को लेकर नया शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत ऑनलाइन फार्म 29 जनवरी तक भरे जा सकेंगे। आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, बढ़ई, फाउंड्री मैन, बुक बाइंडर, प्लंबर, पैटर्न निर्माता की ट्रेड हैं।
विज्ञापन

15 जनवरी तक बढ़ाई गई तिथि के बाद भी सभी सीटों पर दाखिले न होने पर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने ऑन द स्पॉट दाखिले का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके अनुसार अब विद्यार्थी 29 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और 31 जनवरी तक रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकेंगे। हालांकि इस अवधि में विद्यार्थी केवल एससीवीटी स्कीम के तहत चल रही ट्रेड्स में ही दाखिला ले सकेंगे। विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार ऑन द स्पॉट दाखिले में रोजाना मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी संबंधित संस्थान में सुबह 11 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवा सकते हैं। साथ ही अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ व मौके पर दाखिला फीस ऑनलाइन व नकद जमा करवाने के लिए संस्थान में स्वयं उपस्थित होना होगा। मेरिट कार्ड दाखिला वेबसाइट आईटीआईहरियाणाएडमिशनडॉटएनआईसीडॉटइन से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
एनसीवीटी स्कीम के तहत दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो गई है। एससीवीटी स्कीम के तहत चलाए जा रहे कोर्सों के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत 29 जनवरी तक फार्म भरे जा सकेंगे व 31 जनवरी तक दाखिला किया जाएगा। दाखिले में किसी भी तरह का आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा व दाखिला प्रत्येक आईटीआई में मौके पर ही किया जाएगा।
- उमेद सिंह, जीआई इंचार्ज, राजकीय आईटीआई देवराला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed