{"_id":"623239552ce75a743e440cae","slug":"action-will-be-taken-on-washing-service-stations-that-do-not-follow-the-rules-bhiwani-news-hsr6268509176","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों का पालन नहीं करने वाले वाशिंग सर्विस स्टेशनों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों का पालन नहीं करने वाले वाशिंग सर्विस स्टेशनों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
सर्विस स्टेशन संचालकों को दिशा-निर्देश देते सफाई निरीक्षक विकास देशवाल। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर में पेयजल से वाहनों को धोने व बिना प्रशासनिक अनुमति वाले वाशिंग सर्विस स्टेशनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त आरएस ढिल्लो के निर्देश पर बुधवार को नगर परिषद व पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने शहर में विभिन्न सर्विस स्टेशनों का निरीक्षण किया और उनको कार्रवाई की चेतावनी दी।
शहर में कई ऐसे सर्विस स्टेशन हैं, जहां पर पेयजल से गाड़ियों की धुलाई की जाती है। इन सर्विस स्टेशनों के पास न तो जनस्वास्थ्य विभाग की परमिशन है और न ही नगर परिषद व पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से अनुमति। ऐसे में सर्विस स्टेशनों से पेयजल की बर्वादी की जा रही है और गादयुक्त पानी नालियों में जाता है, जिससे पानी की निकासी की नालियां रुक जाती हैं और जलभराव की स्थिति बन जाती है। ऐसे में उपायुक्त ने संबंधित विभागों को इन सर्विस स्टेशनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
डीसी के निर्देश पर बुधवार को पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ राहुल व नगर परिषद के सफाई निरीक्षक विकास ने शहर में सर्विस स्टेशनों का निरीक्षण किया और इनको बंद करने के निर्देश दिए। सफाई निरीक्षक विकास ने बताया कि शहर में 32 ऐसे सर्विस स्टेशन हैं जो कि नियमानुसार सही नहीं हैं। इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।