{"_id":"5de55b048ebc3e54893c5d88","slug":"account-hack-24-thousand-bhiwani-news-rtk5304591110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटीएम से कार्ड हैक कर खाते से उड़ाए 24 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेटीएम से कार्ड हैक कर खाते से उड़ाए 24 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेटीएम से कार्ड हैक कर बैंक खाते से कई ट्रांजेक्शन की गई। फोन पर लगातार ट्रांजेक्शन के मैसेज देखकर जनरल स्टोर संचालक का भी कलेजा बैठा जा रहा था कि इसी बीच बैंक से फोन आया, जिसके बाद कार्ड ब्लॉक कराया गया। लेकिन इस दौरान दुकानदार के खाते से 24 हजार की नकदी धोखाधड़ी से निकाल ली गई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
पुरानी अनाज मंडी स्थित जनरल स्टोर के संचालक प्रीतम ने बताया कि उसका एक्सिस बैंक में खाता है। गत 28 नवंबर को उसके खाते से पेटीएम कार्ड हैक कर लगातार पैसे की ट्रांजेक्शन किए गए। इसी दौरान उसके पास बैंक से फोन आया कि आप इतनी ज्यादा ट्रांजेक्शन क्यों कर रहे हो, इस पर उसने ये राशि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी से निकाले के बारे में बैंक अधिकारियों को बताया। इसके बाद तत्काल उसका कार्ड ब्लॉक कर दिया। प्रीतम ने बताया कि आरोपी ने इस दौरान उसके बैंक खाता से 56 हजार रुपये की नकदी ट्रंाजेक्शन की थी, लेकिन बैंक अधिकारियों की जानकारी में मामला आने के बाद बाकी रकम ट्रांजेक्शन होने की वजह से बीच में अटक गई और पैसे वापस उसके खाते में ही आ गए। लेकिन 24 हजार रुपये की नकदी धोखाधड़ी से निकाल ली गई। पुलिस ने प्रीतम की शिकायत पर धोखाधड़ी से नकदी चोरी करने का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।