{"_id":"58cd81774f1c1b992132c5f8","slug":"accident-tow-bikers-injurd-death-van-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना के बाद वाहन के नीचे दबे बाइक सवार दो युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना के बाद वाहन के नीचे दबे बाइक सवार दो युवक, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनाना गांव में एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में दूसरे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक तालाब में गिर गए और इसके बाद वाहन भी असंतुलित होकर युवकों के ऊपर गिर गिया। दोनों युवकों को तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। धनाना में चल रहे धरने के लिए तैनात पुलिस कर्मचारियों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया है।
हादसा शनिवार सायं करीब साढ़े पांच बजे हुआ। धनाना वासी 19 वर्षीय युवक विकास व 24 वर्षीय युवक रवींद्र सोनू बाइक से गांव के मुख्य बस स्टैंड से जींद मार्ग पर खेतों में जा रहे थे। जब वे धनाना गांव की धर्मशाला से थोड़ा आगे तालाब के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे वाहन ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। वहीं पड़ी मिट्टी से वाहन का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक बाइक समेत तालाब में जा गिरे इसके बाद वाहन का भी संतुलन बिगड़ने से तालाब में जा गिरी जिससे दोनों युवक नीचे दब गए। हादसे के बाद वहां हंगामा मच गया और धरने से ग्रामीण व बाहर खड़े पुलिस कर्मी, सीआईडी कर्मचारी पहुंचे और दोनों युवकों को बाहर निकाला। दोनों युवकों को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने वाहन चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों की मौत की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, गांव में मातम छा गया। मामले में एसएचओ नरेंद्रपाल ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।