फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   13 year old girl wrestler died in road accident in Bhiwani

भिवानी: निजी बस ने अभ्यास करके लौट रही कुश्ती खिलाड़ी को कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम

Thu, 05 Mar 2020 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
13 year old girl wrestler died in road accident in Bhiwani
निशि की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

स्टेडियम में अभ्यास कर साइकिल से घर लौट रही 13 वर्षीय महिला खिलाड़ी को एक प्राइवेट बस ने कुचल दिया। बस के पहिए उसके सिर के ऊपर से गुजर गए। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा बस स्टैंड के नजदीक हुआ। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मामला देर शाम करीब साढ़े सात बजे का है। मूलरूप से यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी रामबाबू पिछले काफी वर्षों से बैंक कॉलोनी मेें परिवार सहित रह रहे हैं। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी 13 वर्षीय बेटी निशि केंद्रीय विद्यालय में पढ़ती थी और भीम स्टेडियम में कुश्ती का अभ्यास करती थी। निशि बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे भीम स्टेडियम से अभ्यास के बाद घर लौट रही थी। जब वह रोहतक रोड पर बस स्टैंड के समीप पहुंची तो एक प्राइवेट बस ने उसकी साइकिल को टक्कर मारी।

विज्ञापन

 

बस के पहिए उसके सिर को कुचलते हुए गुजर गए। जिसके बाद वहां हंगामा मच गया और लोगों की भीड़ लग गई। हादसे के बाद प्राइवेट बस चालक मौके पर ही बस को छोड़ फरार हो गया। सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस और परिजन पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। एचसी राकेश ने मृतका के पिता रामबाबू के बयान पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का केस दर्ज किया है। कोच सुरेश कुमार ने बताया कि निशि तीन बहन-भाइयों में सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी बहन नेट की तैयारी कर रही है और भाई बीसीए कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिला में रही प्रथम, अब स्टेट की थी तैयारी: निशि ने करीब सात माह से ही कुश्ती का अभ्यास शुरू किया था। उसने 29 फरवरी से एक मार्च तक अजमेर अखाड़ा तिगड़ाना मोड़ पर हुई जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अब वह स्टेट प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थी और अभ्यास कर घर लौट रही थी तो यह हादसा हो गया। उसके कोच सुरेश कुमार ने बताया कि निशि होनहार खिलाड़ी थी और हमने एक अच्छी खिलाड़ी को हादसे में खो दिया है।


बड़ाला में दंगल में जाना था, मगर नहीं मिला साथ: बड़ाला गांव में बुधवार को कुश्ती दंगल था। कोच सुरेश कुमार ने बताया कि निशि को भी दंगल में जाना था। मगर उसे किसी का साथ नहीं मिला। जिस कारण वह नहीं जा सकी और स्टेडियम में ही अभ्यास किया। अभ्यास के बाद घर लौटते समय यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed