फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accident

निजी बस पेड़ से टकराई, दो की मौत, 18 घायल

Fri, 20 Sep 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : Bhiwani
हिसार से लोहारू जा रही प्राइवेट बस ओबरा गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में महिला समेत दो की मौत और 18 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है, उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हिसार से लोहारू वाया सिवानी जाने वाली एक निजी बस वीरवार सुबह 9:00 बजे ओबरा गांव पहुंची। बस ओबरा से पांच सौ मीटर ही आगे बढ़ी थी कि अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के कारण बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल नूनसर निवासी सुखलाल (62) और देवराला निवासी महिला रोशनी (52) ने भिवानी पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। अन्य 18 घायलों को भिवानी, हिसार और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायलों जाहिद और रवि को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। हादसे में रामपुरा निवासी जावेद, रानी, राजा, मनफरा निवासी सतबीर (42), जगरामबास निवासी रवि (25), अशोक कुमार एडवोकेट (40), सहरयारपुर निवासी राकेश (23), ढाणी भाखरा निवासी पुलिसकर्मी राजवंती (32) व मंढोली खुर्द निवासी सुशीला (23) आदि घायल हुए। कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस की स्पीड ज्यादा थी, जिस कारण संतुलन बिगड़ा। वहीं कुछ घायलों के मुताबिक नीलगाय के बस के आगे आने के कारण हादसा हुआ। बहल थाने के एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि चालक वेदपाल के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

रोशनी देवी का फाइल फोटो।

रोशनी देवी का फाइल फोटो।- फोटो : Bhiwani

सुखलाल का फाइल फोटो ।

सुखलाल का फाइल फोटो ।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed