फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accident, animals, court, order, shopkeeper, buisnesman

हर रोज हादसों का सबब बन रहे हैं लावारिस पशु

Wed, 17 May 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 May 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
लावारिस पशुओं को लेकर अदालत की चिंता और कड़े रुख के बाद अब समस्या के समाधान की उम्मीद जागी है। अदालत का फैसला ऐसे समय आया है, जब शासन-प्रशासन के लचर रवैये की वजह से लोग निराश हो चुके हैं। इस समस्या से लोग इतने त्रस्त हैं कि हर दूसरे-तीसरे दिन लावारिस पशु हादसों का सबब बनते हैं। पिछले तकरीबन दो साल के दौरान एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल समेत तीन लोग मौत के मुंह में जा चुके हैं।
विज्ञापन

आए दिन शहर के किसी न किसी बाजार व मार्ग पर लावारिस पशु हादसे का कारण बनते हैं। लावारिस सांडो का आतंक दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। अब तक करीब तीन लोगों की जान ले चुके ये सांड़ अनेक लोगों को अस्पताल भी पहुंचा चुके है। अब कोर्ट के आदेश के बाद शहर वासियों को कुछ राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर में फिलहाल साढ़े तीन हजार से अधिक लावारिस पशु है। जिले की बात की जाए तो यह आंकड़ा साढ़े नौ हजार के करीब है। लावारिस पशु हर किसी के लिए परेशानी बने है। खासकर बाजारों में दुकानदारों के लिए। अब कोर्ट के एक महीने के अंदर लावारिस पशुओं की समस्या के समाधान के निर्देश के बाद उम्मीद है कि जिला प्रशासन कुछ कदम उठाएगा और लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने शिद्दत से उठाया मामला
अमर उजाला ने लावारिस पशुओं से आमजन को हो रही परेशानी को लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया। कोर्ट केस में भी अधिवक्ता ने अमर उजाला समाचार पत्र की प्रतियां दिखाई और दिखाया कि धरातल पर कितनी परेशानी है। जिला प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए कितना गंभीर है। अधिवक्ता प्रवीण अत्री ने बताया कि अमर उजाला समाचार ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित कर लोगों की परेशानी को दिखाया। कोर्ट ने भी माना कि लावारिस पशु गंभीर समस्या है।

और कोई सुविधा दो या ना दो बस सांड़ों से निजात दिला दो
जैन चौक मार्केट के दुकानदार सांड़ों से बहुत परेशान है। दो दफा पूर्व मंत्री व विधायक घनश्याम सर्राफ को मार्केट में बुलाकर अपनी समस्या दिखा चुके हैं। जैन चौक के दुकानदारों का कहना है कि उन्हें कोई सुविधा दो या ना दो बस इस मार्केट के दुकानदारों को सांडों की समस्या से निजात दिला दो। मार्केट प्रधान गिरधारी लाल ने बताया कि मार्केट में सांड़ों की बड़ी समस्या है। सांड लड़ते है तो दुकानदारों को भारी नुकसान पहुंचाते है। डर रहता है कि कहीं ये किसी की जान ना ले ले।      


किसानों को पहुंचाते हैं मोटा नुकसान
लावारिस पशु जितना सिरदर्द शहर के लोगों के लिए बने हैं, उससे कहीं ज्यादा किसान परेशान हैं। फसल की बुआई से लेकर कटाई तक लावारिस पशुओं से फसल बचाना किसान के लिए बड़ी चुनौती है। लावारिस पशुुओं से फसल बचाने के लिए आधे से ज्यादा किसान को मजबूरन अपने खेतों की तारबंदी करानी पड़ी। जिन किस ानों ने तारबंदी नहीं कराई, उनको मोटी चपत लग रही है। हालत यह हो गई कि जिस खेत की तारबंदी नहीं, उसे किसान ठेके पर नहीं लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed