फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Abhay Chautala slam former CM Bhupinder hooda

Bhiwani: हुड्डा भाजपा की बी टीम, षड्यंत्र के तहत राज्य में बनाई बीजेपी की सरकार: अभय चौटाला

Sat, 30 Aug 2025 08:40 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 30 Aug 2025 08:40 PM IST
सार

इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा  हुड्डा भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Abhay Chautala slam former CM Bhupinder hooda
अभय चौटाला, Abhay Chautala - फोटो : ANI

विस्तार

इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा से सांठगांठ कर उनकी सरकार बनाने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ लहर थी, लेकिन हुड्डा ने कई हलकों में कांग्रेस के बागी निर्दलीय उम्मीदवार खड़े करवाकर भाजपा को फायदा पहुंचाया। अभय चौटाला शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस 25 सितंबर पर रोहतक में होने वाली रैली का निमंत्रण देने के लिए तोशाम स्थित पंजाबी धर्मशाला पहुंचे थे।

विज्ञापन


अभय चौटाला ने कहा कि उचाना हलके से बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेन्द्र सिंह चुनाव लड़ रहे थे। उनसे खतरा महसूस कर हुड्डा ने वहां भी बागी उम्मीदवार खड़े करवाए, जिसके चलते वह बहुत कम अंतर से हार गए। चौटाला ने आरोप लगाया कि हुड्डा भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान सत्ता में बैठे लोगों ने दवाइयों में घोटाले किए। सत्ता में रहकर कई बड़े घोटाले हुए, जिससे जनता का विश्वास उठ गया और लोगों ने तय कर लिया कि इन्हें सत्ता से बाहर करना है।
विज्ञापन


उन्होंने दोहराया कि हुड्डा बाप-बेटे ने षड्यंत्र के तहत भाजपा की सरकार बनाने का काम किया है। इस मौके पर जिला प्रधान अशोक ढाणीमाहू, सुनील लांबा, मास्टर नरेंद्र वर्मा, सरोज श्योराण, विजेंद्र सांगवान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed