फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A tree fell on the railway track between Bhiwani-Manheru due to storm, trains affected

Bhiwani News: आंधी से भिवानी-मानहेरू के बीच रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, ट्रेनें प्रभावित

Mon, 02 Jun 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 02 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
A tree fell on the railway track between Bhiwani-Manheru due to storm, trains affected
​भिवानी मानहेरू रेलवे ट्रक पर आंधी से गिरा पेड़।
भिवानी। जिले में रविवार दोपहर को आई आंधी के कारण भिवानी-मानहेरू रेलवे स्टेशन के बीच कीकर का पेड़ टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इस कारण इस मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित रहीं। पेड़ गिरने की सूचना पर रेलवे द्वारा सातरोड़ से दिल्ली जाने वाली ट्रेन को भिवानी स्टेशन पर रोका गया। वहीं मेरठ-श्रीगंगानगर ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से चली। ट्रेनें लेट होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश रुकने के बाद रेलवे कर्मचारी पेड़ को ट्रैक से हटाने के लिए जुट गए।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में रविवार दोपहर को मौसम खराब होने के चलते लगभग दो बजे बारिश के साथ आंधी आई हुई थी। तेज आंधी के कारण जिले भर में काफी जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए। इस दौरान भिवानी-मानहेरू रेलवे ट्रैक पर आंधी के कारण कीकर का पेड़ टूटकर गिर गया। इससे रेल यातायात प्रभावित हो गया। वहीं, पेड़ गिरने की सूचना पर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने पेड़ गिरने की सूचना भिवानी रेलवे स्टेशन पर दी। इसके बाद सातरोड़ से दिल्ली जाने वाली ट्रेन को भिवानी स्टेशन पर ही रोका गया।
विज्ञापन

वहीं गाड़ी संख्या 1403 मेरठ-गंगानगर को बीच रास्ते में ही रोका गया। दोनों ट्रेनें लगभग एक घंटे तक लेट रही। इस दौरान यात्री बीच रास्ते में ट्रेनों में फंसे रहे। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं रेलवे कर्मचारियों ने बारिश रुकने के बाद शाम लगभग पांच बजे तक पेड़ को ट्रैक से हटाया। जिसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से हो पाया। वहीं रेलवे कर्मचारियों के अनुसार इस दौरान लगभग चार से पांच मालगाड़ियां भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed