{"_id":"5d62d3038ebc3e93b0394d0a","slug":"a-boy-drowned-in-a-water-tank-bhiwani-news-rtk5139029157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के टैंक में डूबा लड़का, पिता ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के टैंक में डूबा लड़का, पिता ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
जिले के गांव भानगढ़ में बकरियां चराने गया 12 साल का लड़का संदिग्ध परिस्थितियों में पानी के टैंक में डूब गया। लड़के के टैंक में डूबने की जानकारी साथियों ने परिजनों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने पानी के टैंक के पास पहुंचकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद लड़के को बाहर निकाला मगर तब तक वह दम तोड़ चुका था। इस दौरान पुलिस के गोताखोर भी मौके पर पहुंच गए। मृतक लड़के के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताई हैं। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और रविवार शाम को जिला सामान्य अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया। सोमवार सुबह बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
गांव भानगढ़ निवासी बहादुर का 12 वर्षीय बच्चा बिंटू गांव के ही स्कूल में पांचवीं में पढ़ता था। रविवार को बिंटू अपने अन्य साथियों के साथ जलघर परिसर में बकरियां चराने गया था। इसी दौरान उसके साथियों ने घर पहुंचकर परिजनों को बिंटू के टैंक में डूबने की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन वाटर टैंक की तरफ दौड़े और ग्रामीणों की मदद से बच्चे को पानी के अंदर ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया। करीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने वाटर टैंक के अंदर बच्चे के शव को ढूंढकर बाहर निकाल लिया। इसी दौरान मामले की सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंची और पुलिस के गोताखोर भी आ गए। मगर जब तक बच्चे का शव ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाल लिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे लेकर जिला सामान्य अस्पताल आई। मृतक लड़के बिंटू के पिता बहादुर ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, जिसमें बिंटू तीसरे नंबर पर था और गांव में ही पढ़ता था। बहादुर ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए आरोप उसके साथियों पर ही लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।