फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A 39-bed isolation ward has been prepared to deal with Corona

Bhiwani News: कोरोना से निपटने के लिए 39 बेड का आइसोलेशन वार्ड किया तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A 39-bed isolation ward has been prepared to deal with Corona
शहर के मेडिकल कॉलेज में मौजूद कोरोना जांच टीम।
भिवानी। प्रदेश में बढ़ते कोरोना के नए वेरिएंट के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। शहर के मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन औसतन दस मरीजों की जांच की जाती है। इसके बाद दस मिनट में ही मरीजों की रिपोर्ट जांच कर ली जाती है। फिलहाल जिले में एक भी केस पॉजिटिव नहीं मिला है। नागरिक अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन रूम में 39 बेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

वहीं आइसोलेशन रूम सहित रैपिड एंटीजन किट, ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर व ऑक्सीजन सिलिंडर जैसे सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। बता दें कि देश व प्रदेश में तेजी से कोरोना का नया वेरिएंट पैर पसार रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य महानिदेशालय से मिले निर्देशों के अनुसार सिविल सर्जन ने जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना के मद्देनजर रखते हुए सभी व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिले में एक भी केस पॉजिटिव नहीं है।
विज्ञापन

वहीं सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने भी लोगों को डरने के बजाय सतर्क रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में भिवानी स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। विभाग ने कोरोना से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए हैं। राहत की बात है कि जिले में कोई भी केस पॉजिटिव नहीं है। एहतियात के तौर पर प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आइसोलेशन बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। इसके अलावा, सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर फ्लू कॉर्नर स्थापित कर लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी व सीएचसी स्तर पर दो बेड किए हैं रिजर्व
सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर 2 बेड आइसोलेशन के लिए रिजर्व हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व सब-डिविजनल अस्पताल स्तर पर 10 बेड और नागरिक अस्पताल में 39 बेड आइसोलेशन के लिए रिजर्व रखे गए हैं। इसके साथ ही आईएमए की मीटिंग लेकर भी अस्पतालों में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।


कोरोना के लक्षण :
सांस लेने में परेशानी
सूखी खांसी
गले में खराश
कमजोरी महसूस होना
शरीर दर्द व बुखार
जुकाम व खांसी
उल्टी व दस्त

कैसे करें बचाव
भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें
संतुलित आहार ले
योग व व्यायाम करें
हाथों को साफ करने के लिए सैनिटाइजर का प्रयोग करें

जिले में करीब 700 रैपिड एंटीजन किट, 272 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर व 700 ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है, सावधानी बरतने की जरूरत है। फिलहाल जिले में एक भी केस पॉजिटिव नहीं है। लेकिन फिर भी छींकते समय अपने मुंह को ढंक कर रखें। कोरोना जैसी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी पूरी है।
-डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed