फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   गली निर्माण की मांग को लेकर डीसी से मिले ढाणा रोड के लोग

गली निर्माण की मांग को लेकर डीसी से मिले ढाणा रोड के लोग

Thu, 07 Mar 2019 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
गली निर्माण की मांग को लेकर डीसी से मिले ढाणा रोड के लोग
भिवानी। कच्ची गलियों के मामले में आक्रोशित महिलाओं ने लघु सचिवालय परिसर में पहुंचकर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा।
विज्ञापन

शहर के वार्ड 13 ढाणा रोड बिसियां वाली जोहड़ी में कच्ची गलियों को पक्का करवाने की मांग को लेकर पिछले कई वर्षों से इलाके के लोग मांग करते आ रहे हैं। बुधवार को लघु सचिवालय परिसर में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सुरेश सैनी ने बताया कि बिसिया वाली जोहड़ी में गरीब दबके के लोग रहते हैं। गलियां पूरी तरह से कच्ची पड़ी हैं। बरसात के समय पानी भर जाने के कारण लोगों का गलियां से निकलना दूभर हो जाता है। आज तक जितने भी पार्षद बने हैं, उन्होंने इस बस्ती की अनदेखी की है। बार-बार विधायक, पार्षद व चेयरमैन को शिकायत करने पर भी इस बस्ती की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने गुहार लगाई की इन गलियों को पक्का किया जाए। गलियों में गंदा पानी भर जाने के कारण महामारी होने का भी भय बना रहता है। बस्ती के लोग आस लगाए बैठें हैं कि इस बस्ती की भी कोई सुध लेने आएगा। प्रतिनिधिमंडल में राजकुमार, सोनू, माया, आशा, अधिवक्ता कुलदीप, विजय जोशी, सुरेश सैनी, शंकर शर्मा, निर्मला, निधि, सतवंती, सावित्री, तुलसा, रेखा, लाली, सुमन, संतरा भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed