{"_id":"5c0c194cbdec22416e626f6b","slug":"91544296780-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी को किसी की आस्था से खिलवाड़ करने का हक नहीं: योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी को किसी की आस्था से खिलवाड़ करने का हक नहीं: योगी आदित्यनाथ
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। किसी भी धर्म को संकुचित दायरे में कैद नहीं किया जा सकता। हर व्यक्ति की अपनी आस्था होती है। किसी को भी किसी की भी आस्था से खिलवाड़ करने का हक नहीं है। यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने हालुवास गांव के बालकनाथ आश्रम में 32 मान के भंडारे में शामिल होने के दौरान कही। योगी ने कहा कि धर्म हमें नैतिक मूल्यों की प्रेरणा देता है। ऐसे में गलत कार्य करने वाला पाप का भागीदार होगा और अच्छे काम करने वाला पुण्य का। मुख्यमंत्री योगी ने राजनीति की बजाय धर्म, संस्कृति व स्वच्छता पर जोर दिया। लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि पॉलीथिन को स्वास्थ्य व अस्तित्व के लिए खतरा ना बनने दें।
शनिवार को हालुवास गांव के बाबा बालकनाथ आश्रम में 1972 के बाद आयोजित 32 मान के भंडारा कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यातिथि योगी आदित्य नाथ ने किया। मुख्यमंत्री योगी 11:50 पर कार्यक्रम में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने द्वार का उद्घाटन किया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन से पहले भारत माता, गंगा मैया, गोरक्षनाथ, बालक नाथ और जय श्री राम के जयकारे लगाए। उन्होंने लोगों को धर्म, संस्कृति, स्वच्छता व समाज के प्रति दायित्व का पाठ पढ़ाया। धर्म पर बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाप के भागीदार के लोक व परलोक भी खराब होते हैं। जहां गाय की सेवा होती है वहां सुख व समृद्धि आती है और जहां गाय पर अत्याचार होता है वहां दुख व अराजकता फैलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा बालक नाथ आश्रम के महंत श्यामनाथ महाराज ने की और विशिष्ट अतिथि शेरनाथ महाराज रहे। उनके अलावा कार्यक्रम में महंत नरहरिनाथ, महंत सुंदराईनाथ, महंत रूपनाथ, महंत पंचम नाथ, महंत वेदनाथ, महंत कृष्णनाथ, निर्मलनाथ, जताईनाथ के अलावा राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स, विधायक घनश्याम दास सर्राफ, पूर्व विधायक शशि परमार, ठा. विक्रम सिंह तंवर, दादरी जिला भाजपा अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, कमांडर सुनील शर्मा, भाजपा जिला महिला प्रधान बबीता तंवर, जिला सचिव कविता राजपूत, मुनेश गोदारा, सरपंच हरीश कुमार व संदीप एडवोकेट, राजेंद्र शर्मा, पूर्व जिला पार्षद रामकिशन आदि मौजूद रहे।
स्वच्छता होगी तो लक्ष्मी का वास होगा
सीएम योगी ने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि हमारे गांव की सफाई व संस्कृति देखने लायक होनी चाहिए। हमारा घर व गली साफ है तो सड़क भी साफ होनी चाहिए। स्वच्छता स्वास्थ्य का संदेश देती है। जहां स्वच्छता होगी वहां बीमारी नहीं होगी और लक्ष्मी का वास होगा। उन्होंने पंचायतों से प्लास्टिक पर रोकथाम का संदेश दिया और कहा कि प्लास्टिक को हमारे स्वास्थ्य व अस्तित्व के लिए खतरा ना बनने दें। योगी ने कहा कि प्लास्टिक के ज्यादा प्रयोग व इधर उधर फेंकने से पर्यावरण खराब होता है। अक्सर लोग सब्जियां आदि पॉलिथीन में डालकर फेंक देते है और इसे खाने से गाय मरती है, जिससे हम पाप के भागीदार बनते हैं। कार्यक्रम के दौरान गांव में सत्संग कार्यक्रम जैसा माहौल रहा और भारी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
मीडिया से बचकर निकले योगी आदित्यनाथ
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ मंदिर में पहुंचे। मंदिर के बाहर मीडिया कर्मी बातचीत के लिए खड़े रहे। पहले संदेश आता रहा कि थोड़ी देर में आकर बातचीत करेंगे। करीब आधे घंटे बाद बाहर मुख्यमंत्री योगी मीडिया से बिना बातचीत किए ही गाड़ी में बैठकर निकल गए।