{"_id":"5b1ed1ee4f1c1bf67a8b4aa4","slug":"91528746478-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू करने को लेकर पंचायत लामबंद, सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू करने को लेकर पंचायत लामबंद, सीएम को लिखा पत्र
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहल। कस्बे के राजकीय कन्या महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू किए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र की पंचायतें लामबंद हो रही हैं। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि महाविद्यालय में विज्ञान संकाय नहीं होने से छात्राएं निजी कॉलेजों में महंगी फीस देकर शिक्षा लेने को मजबूर हैं। क्षेत्र के गांवों की पंचायत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में सीएम को पत्र भेजकर मांग की है कि महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की कक्षाएं इसी सत्र से शुरू की जाएं।
गौरतलब है कि बहल कस्बे में महाविद्यालय शुरू होने के बाद से ही ग्रेजुएशन के लिए आर्ट्स एवं कॉमर्स विषय की सुविधा है। इसके अलावा विज्ञान संकाय (मेडिकल एवं नॉन मेडिकल) में ग्रेजुएशन करने वाली छात्राओं को या तो निजी कॉलेजों में दाखिला लेना पड़ता है या फिर हिसार एवं भिवानी जाकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है जो बहल से करीब 60 से ज्यादा किमी दूर है। ऐसे में क्षेत्र के लोग हर सत्र में बहल के महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की सुविधा दिए जाने की मांग करते रहे हैं। लोगों को कहना है कि अगर महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू हो तो छात्राओं के लिए सहूलियत हो जाएगी।
ग्राम पंचायत बहल, सलेमपुर, बिठन, बैराण, गोकलपुरा, लाडावास, सुरपुरा खुर्द, सुरपुरा कलां, ओबरा, शहरयारपुर, गोपालवास, बिधनोई, सेरला, सिधनवा, मंढ़ोली कलां, हरियावास, कासनी खुर्द के अलावा बीडीसी के वाइस चेयरमैन राजेंद्र मंढ़ोली कलां और वार्ड नंबर 26 के जिला पार्षद सदस्य अनिल गोकलपुरा ने सीएम, शिक्षा मंत्री एवं उपायुक्त को भेजे पत्र में मांग की है कि बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत सरकार बहल के कॉलेज में इसी सत्र से विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू कर पर्याप्त स्टाफ एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करें ताकि उनको उच्च शिक्षा के लिए वंचित न होना पड़े।
विज्ञापन
महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू किए जाने की मांग को लेकर जिला पार्षद अनिल गोकलपुरा के नेतृत्व में युवाओं ने नायब तहसीलदार कार्यालय में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सुशील रंगा, पवन बांगड़वा, सुंदर गोपालवास, आशीष मंढ़ोली, विकास गोकलपुरा, धर्मबीर बहल, अमित नूनसर, मोनू बहल, राजीव श्योराण, आशीष गोकलपुरा, कुलदीप नंबरदार, विकास खरखड़ी, रवि श्योराण, मनोज गोपालवास, विक्की काकड़ौली, पिंटू सुधीवास, चेतन रंगा, राकेश खोरड़ा, प्रीतम मंढ़ोली, सोनू सुरपुरा, नवनीत पाजू, कृष्ण गोकलपुरा एवं संजय रंगा आदि उपस्थित रहे।