फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बोर्ड ने दिया मर्सी चांस

बोर्ड ने दिया मर्सी चांस

Wed, 06 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड ने दिया मर्सी चांस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की जुलाई-2018 की परीक्षा के लिए विशेष अवसर (मर्सी चांस) प्रदान किया है। ऑनलाइन आवेदन पत्र छह जून से लाइव होंगे।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि मार्च-2018 में जिन परीक्षार्थियों ने कंपार्टमेंट की परीक्षा दी थी और दोनों अवसरों में परीक्षा देने का लाभ उठा चुके हैं, परंतु उनका परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है और ऐसे परीक्षार्थी जिन्होंने जुलाई-2017 एवं मार्च-2018 की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं किया। उनको एक बार फिर जुलाई-2018 में होने वाली कंपार्टमेंट की परीक्षा में प्रविष्ठ होने के लिए एक विशेष अवसर (मर्सी चांस) प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जिनका मार्च-2018 की परीक्षा में परीक्षा परिणाम घोषित हुआ उनके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र सामान्य शुल्क 700/- रुपये के साथ बोर्ड की वेबसाइट पर 06 से 13 जून तक बिना विलंब शुल्क कर अप्लाई कर सकते हैं। 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 14 से 18 जून, 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ 19 से 23 जून, 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 24 से 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों का मार्च-2017 की वार्षिक परीक्षा में परीक्षा परिणाम कंपार्टमेंट घोषित हुआ था और वे किसी कारणवश जुलाई-2017 एवं मार्च-2018 की कंपार्टमेंट परीक्षा में आवेदन नहीं कर पाए थे, ऐसे परीक्षार्थियों को बोर्ड कार्यालय में आकर ऑफलाइन आवेदन करना होगा। परीक्षार्थियों को अपने सभी दस्तावेजों के साथ जिनमें आधार कार्ड की प्रति, फोटो एवं बोर्ड से संबंधित कंपार्टमेंट कार्ड की छाया प्रति आदि लेकर आना होगा और पात्रता आदि की जांच करने उपरांत ही परीक्षार्थी को बोर्ड कार्यालय में आवेदन फार्म जमा करवाने की स्वीकृति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed