{"_id":"5ad4fdae4f1c1b65098b4d10","slug":"91523908014-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा के बाद 9 स्काउट्स ने राष्ट्रपति पुरस्कार पाने की योग्यता की प्राप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा के बाद 9 स्काउट्स ने राष्ट्रपति पुरस्कार पाने की योग्यता की प्राप्त
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा के बाद 9 स्काउट्स ने राष्ट्रपति पुरस्कार पाने की योग्यता की प्राप्त
अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
बीआरसीएम पब्लिक स्कूल ज्ञानकुंज के 9 स्काउट्स ने राज्य पुरस्कार परीक्षा में हिस्सा लिया। इस दौरान स्काउट्स ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने की योग्यता हासिल की। स्काउट्स मास्टर भीम सिंह पूनिया ने बताया कि वे शिक्षक जोगिंद्र सिंह श्योराण के नेतृत्व में विद्यालय के 9 स्काउट्स ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। इसमें स्काउट्स सचिन, अंकित, सचिन, अक्षय, चिराग, लक्ष्मण, सचिन, चंद्रमोहन, और मनीष ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि 11 से 15 अप्रैल 2018 तक तारा देवी शिमला में आयोजित शिविर में स्काउट्स ने नोट मेकिंग, दिशा ज्ञान, नियम, प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा, गेजेट्स बनाने जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिविर में सभी विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने की योग्यता प्राप्त की। विद्यार्थियों की सफलता पर जिला आयोजक आयुक्त पवन शर्मा, प्रधानाध्यापक राजेश झाझड़िया ने विद्यालय स्काउट्स को बधाई दी और उनको आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।