{"_id":"5acfabae4f1c1bd63d8b4cc5","slug":"91523559342-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम निर्मल नागर ने कार्यभार संभाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम निर्मल नागर ने कार्यभार संभाल
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम में एसडीएम निर्मल नागर ने कार्यभार संभाल
अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
एसडीएम निर्मल नागर ने वीरवार को तोशाम में कार्यभार संभाल लिया। नागर 2013 बैच के एचसीएस अधिकारी हैं। इससे पहले नागर सिरसा में एसडीएम व सीटीएम रेवाड़ी, कोसली, गन्नौर और महम में एसडीएम के पद पर रह चुके हैं। वर्तमान समय निर्मल नागर महम में शुगर मिल के एमडी के पद पर कार्यरत हैं। राज्य सरकार द्वारा नागर को तोशाम के एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। एसडीएम ने कार्यभार संभालने के पश्चात कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समाधान करना रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनहित के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभ पात्र को मिले, इसके लिए वे तत्पर रहेंगे। लोगों को बिजली, पानी, सड़क आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वे तत्परता से कार्य करेंगे। उन्होंने उपमंडल के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उपमंडल में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता व उन्हें समय से पूरा करवाने के लिए भी कहा।