फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 10

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 10

Sun, 10 Sep 2017 01:24 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 10
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 1083 मामले
विज्ञापन

भिवानी
राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से भिवानी व दादरी में लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 2517 मामले रखे गए, जिनमें से 1083 मामलों का निपटारा किया गया। लोक अदालत जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन ए.एस. नारंग के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। ये जानकारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अमित सहरावत ने दी। उन्होंने बताया कि भिवानी के अलावा दादरी, तोशाम, लोहारू, सिवानी में लोक अदालतों का आयोजन किया गया। लोक अदालतों में पारिवारिक, वैवाहिक, बैंक व बीमा संबंधी, मोटर वाहन दुर्घटना,राजस्व व राजीनामा योग्य फौजदारी आदि कुल 2517 मामले रखे गए। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद 1083 मामलों का निपटारा किया।
स्थानीय न्यायिक परिसर में आयोजित लोक अदालत के दौरान प्राधिकरण के चेयरमैन नारंग ने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर जागरूकता शिविर लगाकर ग्रामीणों को कानूनी सेवाओं के बारे में जागरूक भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि जरूरमंद लोगों को प्राधिकरण द्वारा कानूनी सहायता की रूप में मदद दी जाती है। उन्होंने कहा कि लोगों को प्राधिकरण द्वारा आयोजित की जाने वाली लोक अदालतों में आपसी सहमति से अपने मामलों का निपटारा करवाना चाहिए। इससे उनके समय और धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने कहा कि कानूनी रूप से जागरूक नहीं होने की वजह से लोग कानूनी सहायता से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में लोगों को कानूनी रूप से जागरूक होना होगा।
विज्ञापन

फोटो : 07
कैप्शन: भिवानी न्यायिक परिसर में आयोजित लोक अदालत में आपसी सहमति पर मामलों का निपटारा करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन ए.एस. नारंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed