फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   अघोषित बिजली कटों के विरोध में ग्रामीण बिफरे

अघोषित बिजली कटों के विरोध में ग्रामीण बिफरे

Fri, 08 Sep 2017 01:36 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटों के विरोध में ग्रामीण बिफरे
अघोषित कटों से परेशान ग्रामीणों ने काटा बवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम। अघोषित बिजली कटों से परेशान गांव मिरान और ढाणी मिरान के लोगों ने मिरान पावर हाउस पर जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों ने निगम अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। मौके पर पहुंचे एसडीओ के आश्वासन के बाद ही ग्रामीण घरों को लौटे।

वीरवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव मिरान में स्थित पावर हाउस पर गांव मिरान व ढाणी मिरान के ग्रामीण एकत्रित हुए। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली के अघोषित कटों से वे परेशान हो चुके हैं। बिजली आने व जाने का कोई शेड्यूल नहीं है जिसकी वजह से कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है। ग्रामीणों ने कटों को बंद करने के साथ-साथ रात के समय पावर हाउस पर दो लाइनमैनों की ड्यूटी लगाए जाने की मांग की। घटना की जानकारी के बाद निगम के एसडीओ मुकेश हुड्डा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। एसडीओ के आश्वासन के बाद करीबन साढ़े 12 बजे ग्रामीण घर लौटे।
विज्ञापन

एसडीओ मुकेश हुड्डा ने बताया कि ग्रामीणों की मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। जल्दी ही समस्या का निदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed