{"_id":"624c84321b301932e4640d28","slug":"90-copycats-caught-in-the-12th-examination-of-haryana-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचबीएसई गणित परीक्षा: झज्जर में सेवादार परीक्षार्थियों को दे रहा था आंसर की, केंद्र की परीक्षा रद्द, प्रदेश में पकड़े 90 नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचबीएसई गणित परीक्षा: झज्जर में सेवादार परीक्षार्थियों को दे रहा था आंसर की, केंद्र की परीक्षा रद्द, प्रदेश में पकड़े 90 नकलची
Tue, 05 Apr 2022 11:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:32 PM IST
सार
बोर्ड चेयरमैन ने केंद्र के बाहर खड़े व्यक्ति के मोबाइल में प्रश्नपत्र पकड़ा। इसपर उन्होंने पुलिस कार्रवाई के लिए लिखा है। सीनियर सेकेंडरी की गणित परीक्षा में प्रदेशभर में 90 नकलची पकड़े गए। लापरवाही के कारण तीन पर्यवेक्षक ड्यूटी से हटाए गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर बाहर आते बोर्ड सचिव का उड़नदस्ता टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परीक्षा केंद्र में छात्राएं ही परीक्षा दे रही थीं और हरेक के पास उनसे संबंधित कोड की पूरी आंसर की थी। यह नजारा था परीक्षा केंद्र रावमावि झज्जर-06 (बी-1) का। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के संयुक्त सचिव ने छात्रा से पूछताछ की तो पता चला कि वहां कार्यरत सेवादार राजू ही सभी परीक्षार्थियों को पूरी आंसर की उपलब्ध करवा रहा था।
विज्ञापन
इसके अलावा एक परीक्षार्थी के पास मोबाइल भी मिला, जिसका लॉक वह नहीं जानता था। उक्त केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी गई। साथ ही उक्त कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा गया है। महम के परीक्षा केंद्र सहीराम वमावि महम-11(बी-1) के मेन गेट पर खड़े व्यक्ति के मोबाइल फोन में पूरा प्रश्नपत्र मिला। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को हुई हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) गणित विषय की परीक्षा में प्रदेशभर में 90 नकलची भी पकड़े गए। 1042 परीक्षा केंद्रों पर 89903 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। ड्यूटी में कोताही पर तीन पर्यवेक्षकों को ड्यूटी से हटाया गया तो एक परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द की गई।
विज्ञापन
व्यक्ति के फोन में मिला प्रश्नपत्र
बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने जिला भिवानी के बवानीखेड़ा व उपमंडल महम के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर दो नकलची पकड़े। एक केस परीक्षा केंद्र रावमावि बवानीखेड़ा-3(बी-1) व दूसरा केस राकवमावि पुर-2 में पकड़ा। महम के परीक्षा केंद्र सहीराम वमावि महम-11 (बी-1) के मेन गेट पर एक अज्ञात व्यक्ति के पास मोबाइल फोन में प्रश्नपत्र मिला, जिसे पकड़कर मोबाइल फोन सहित केंद्र अधीक्षक के हवाले कर पुलिस कार्रवाई के निर्देश दिए।
पानीपत में स्टाफ करा रहा था नकल, मिलीं पर्चियां
बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव के उड़नदस्ते ने होडल में पांच नकलची पकड़े। बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने चरखी दादरी में दो नकलची पकड़े। संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने जिला झज्जर के परीक्षा केंद्रों पर आठ नकलची पकड़े। रावमावि दुजाना-1(बी-1) में कार्यरत पर्यवेक्षक हरिंद्र सिंह, डीपी को लापरवाही पर ड्यूटी से हटाया गया। सहायक सचिव विशेष उड़नदस्ता ने केंद्र रावमावि मढ़ोली कलां पर नियुक्त पर्यवेक्षक रणसिंह, अध्यापक को ड्यूटी से हटाया।
पानीपत के परीक्षा केंद्र रावमावि मांडी में स्टाफ ही नकल करा रहा था। यहां भारी मात्रा में पर्चियां मिलीं। यहां इसी विद्यालय के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे, जिस कारण उपायुक्त उड़नदस्ता ने इसे शिफ्ट करने की सिफारिश की। केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक संतोष को ड्यूटी से हटाया गया। अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्ते होडल ने अग्रवाल वमावि होडल-5 (बी-1) पर एक ही कक्ष में दो नकलची पकड़े।
पर्यवेक्षक शाकिब हुसैन को ड्यूटी से हटाया गया। विशेष उड़नदस्तों ने 31 नकलची, बोर्ड अध्यक्ष के स्पेशल उड़नदस्तों ने 24, उपाध्यक्ष के स्पेशल उड़नदस्तों ने चार, सचिव के स्पेशल उड़नदस्तों ने तीन नकलची पकड़े। रैपिड एक्शन फोर्स ने पांच और अन्य उड़नदस्तों ने 36 नकलची पकड़े। रावमावि पट्टी कल्याणा में अनुक्रमांक 3022247844 असली परीक्षार्थी के स्थान पर नकली परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा था, जिसके विरुद्ध प्रतिरूपण का केस दर्ज के निर्देश दिए गए।
प्रश्नपत्र पर निशान न लगाएं परीक्षार्थी, बनेगा नकल का मामला
सभी विद्यालय मुखिया परीक्षार्थियों को सूचित करें की वे विद्यालय की वर्दी पहनकर ही परीक्षा केंद्र पर जाएं। पारदर्शी राइटिंग बोर्ड का ही प्रयोग करें। परीक्षार्थियों को यह भी सूचित किया जाए कि वे प्रश्नपत्र पर किसी भी प्रकार के निशान न लगाएं। यदि किसी परीक्षार्थी के प्रश्नपत्र पर कोई निशान लगा मिला तो उसका नकल का केस दर्ज किया जाएगा। - प्रो. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।