{"_id":"5c86aa02bdec222dcc576615","slug":"81552329218-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विडियो रिकार्डिंग से नजर रखेंगे उड़नदस्ते व स्थिर जांच दल के सदस्य: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विडियो रिकार्डिंग से नजर रखेंगे उड़नदस्ते व स्थिर जांच दल के सदस्य: डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अंशज सिंह ने कहा है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के पालन के लिए उड़नदस्ते और स्थिर जांच दल अपने क्षेत्र में वीडियो रिकार्डिंग से नजर रखेंगे। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र पर तीन या इससे अधिक उड़नदस्ते व स्थिर जांच दल लगाए गए हैं। उपायुक्त सोमवार को स्थानीय पंचायत भवन के सभागार में अधिकारियों की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि उड़नदस्ते वाली टीमें सीवीजिल एप से आने वाली शिकायतों की जांच करेंगे। सीवीजिल एक मोबाइल ऐप है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की फोटो व वीडियो सीधा कंट्रोल रूम में भेज सकता है। भेजी गई शिकायत पर आगामी 100 मिनटों में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी। कार्यशाला में रमन शॉडिल्य ने एफएसटी एवं एसएसटी टीमों में शामिल अधिकारियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से आदर्श आचार संहिता की पालना बारे जानकारी दी।
बवानीखेड़ा विधान सभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सरकारी व अर्धसरकारी संपत्ति पर किसी प्रकार का राजनीतिक संदेश जैसे होर्डिंग, पोस्टर व वॉल पेंटिग न हो।
विज्ञापन
बैठक में भिवानी विसक्षेत्र के एसडीएम अजय चौपड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश गजेंद्र सिंह, एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश, एसडीएम प्रदीप, रोडवेज महाप्रबंधक मनीष फौगाट, डीआईओ पंकज बजाज, जिला सांख्यिकी अधिकारी शिवतेज सिंह आदि उपस्थित थे।
ऐसे होगा शिकायतों का निपटान
संसदीय क्षेत्र निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सीविजिल एप के माध्यम से भेजी गई शिकायत को कंट्रोल रूम पांच मिनट में संबंधित क्षेत्र के उड़नदस्ते को भेजेगा। उसके बाद संबंधित क्षेत्र का उड़नदस्ता आगामी 15 मिनट में शिकायत किए गए स्थान पर जाकर जांच करेगा और 30 मिनट में शिकायत की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी सहित जांच करके इसी एप के माध्यम से कंट्रोल रूम को अपनी रिपोर्ट देगा। उसके बाद संबंधित रिटर्निंग अधिकारी आगामी 50 मिनट में आगामी कार्रवाई पूरी करेंगे। इस प्रकार 100 मिनट में इस एप के माध्यम से आने वाली शिकायत का निपटान किया जाएगा।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन उड़नदस्ते और स्थिर टीमें रहेंगी
प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में तीन या इससे अधिक उड़नदस्ते की टीमें लगाई गई है। प्रत्येक टीम में एक डयूटी मजिस्ट्रेट, एक पुलिस अधिकारी व चार अन्य पुलिस कर्मचारी सहित एक विडियोग्राफर भी साथ रहेगा। इसी प्रकार प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में तीन या इससे अधिक स्थिर जांच दल टीमों का भी गठन किया गया है। इस टीम में एक मजिस्ट्रेट, तीन से चार पुलिस कर्मी व एक वीडियोग्राफर भी साथ रहेगा।