फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बीएससी मेडिकल के प्रदीप बने मिस्टर फेयरवेल,बबीता मिस फेयरवेल

बीएससी मेडिकल के प्रदीप बने मिस्टर फेयरवेल,बबीता मिस फेयरवेल

Thu, 19 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बीएससी मेडिकल के प्रदीप बने मिस्टर फेयरवेल,बबीता मिस फेयरवेल
बीएससी मेडिकल के प्रदीप बने मिस्टर फेयरवेल, बबीता मिस फेयरवेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
जीडीसी मेमोरियल कॉलेज में स्नातक स्तर के विज्ञान संकाय के जूनियर विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियर्स के लिए विदाई समारोह ‘रॉक ऑन’ का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समां बांधा। समारोह में बीएससी मेडिकल के छात्र प्रदीप को मिस्टर फेयरवेल और बीएससी नॉन मेडिकल की छात्रा बबीता को मिस फेयरवेल के ताज से नवाजा गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की। श्रृंखला पेश की। विद्यार्थियों ने उपस्थितजनों का गीत, चुटकुले, कविता, नृत्य से भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में जहां सीनियर्स ने अपने कॉलेज के अनुभवों को शेयर किया वहीं जूनियर्स ने सीनियर्स से मिले सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम में बीएससी कंप्यूटर साइंस के विरेंद्र को मिस्टर पर्सनेलिटी एवं बीएससी मेडिकल की प्रभात को मिस पर्सनेलिटी घोषित किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. संजय गौड़ व डॉ. शैलेंद्र सिंह शामिल रहे।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा ने कहा कि तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए यह एक नए दौर में प्रवेश का दौर है, जहां वह स्वावलंबी बनने की प्रक्रिया में जद्दोजहद करता है। उन्होंने विद्याथियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. प्रवीन गौड़, डॉ. पूनम सांगवान, डॉ. अनीता, प्रतिभा, रेनू, मोनिका, ममता गोदार, सुमन, सुखेन्द्र महला, विनीता, सीमा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। मंच संचालन रचना, मोनिका, विवेक व रविकांत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed