फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   रेलवे के पांच, हरियाणा व उप्र के दो-दो पहलवान बने भारत केसरी

रेलवे के पांच, हरियाणा व उप्र के दो-दो पहलवान बने भारत केसरी

Sat, 24 Mar 2018 01:27 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
रेलवे के पांच, हरियाणा व उप्र के दो-दो पहलवान बने भारत केसरी
रेलवे के पांच, हरियाणा व उप्र के दो-दो पहलवान बने भारत केसरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
रोमांच और संघर्ष से लबरेज भारत केसरी दंगल के सुल्तान भारतीय रेलवे के पहलवान बने। दस में से पांच भार वर्गों में रेलवे के पहलवानों ने भारत केसरी का खिताब जीता। रेलवे की ओर से अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया व सत्यव्रत की जीत धमाकेदार रही। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के दो-दो पहलवान और दिल्ली की एक महिला पहलवान भारत केसरी बनीं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दंगल के विजेता को दस-दस लाख रुपये और उप विजेता को पांच-पांच लाख रुपये की राशि के चेक भेंट किए। दंगल गर्ल गीता फौगाट फैमिली के चार पहलवानों में से कोई फाइनल नहीं जीत सका। ऋतु फाइनल में हार कर दूसरे स्थान पर रहीं।
शुक्रवार रात दस बजे संपन्न हुए दंगल में जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मुकाबलों में रेलवे की टीम ने जबरदस्त दमखम दिखाया। रेलवे की ओर से 50 किलो ग्राम भार वर्ग में सीमा, 62 किलो भार वर्ग में सरिता व 72 किलो भार वर्ग में किरण ने अपनी प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त दी। पुरुष वर्ग में रेलवे के 65 किलो भार वर्ग में बजरंग पूनिया व 97 किलो भार वर्ग में सत्यव्रत जीते।
विज्ञापन

74 किलो भार वर्ग में हरियाणा के अमित और 86 किलो भार वर्ग में हरियाण के दीपक ने जीत हासिल कर भारत केसरी की उपलब्धि पाई। उत्तर प्रदेश की दिव्या काकरान ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और कांटे के मुकाबले में उसने रेलवे की ऋतु मलिक को हराया। स्कोर को लेकर हुए विवाद की वजह से कुछ समय तक खेल रुका रहा। उत्तर प्रदेश को दूसरी जीत संदीप तोमर ने दिलाई। संदीप ने 57 किलो भार वर्ग में राजस्थान के अनिल राठी को हराया। दंगल में दिल्ली की पहलवान पूजा ने एकमात्र विजय दिलाई। दंगल में पंजाब, मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र और सिविल सविर्सेज का कोई पहलवान फाइनल तक नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मुख्यमंत्री ने पहले स्थान के विजेताओं को एक करोड़ रुपये, पहले रनर अप को 50 लाख रुपये, दूसरे रनर अप को 25 लाख और तीसरे रनर अप को 10 लाख रुपये इनाम देकर सम्मानित किया।

---
भारत केसरी दंगल में सर्वाधिक 81 अंक लेकर रेलवे की टीम पहले स्थान पर रही। 68 अंक के साथ हरियाणा दूसरे और 33 अंक लेकर दिल्ली तीसरे पायदान पर रही। 29 अंक लेकर उत्तर प्रदेश की टीम चौथे नंबर पर रही।
---
ये बने भारत केसरी
पुरुष वर्ग में
57 किलो भार वर्ग
विजेता उपविजेता स्कोर
संदीप तोमर (उप्र), अनिल राठी (राजस्थान) 11-1
--
74 किलो भार वर्ग
विजेता उपविजेता स्कोर
अमित (हरियाणा), प्रवीण राणा (रेलवे) 2-2
--
86 किलो भार वर्ग
विजेता उपविजेता स्कोर
दीपक (हरियाणा), प्रवीण (रेलवे) 4-2
--
65 किलो भार वर्ग
विजेता उपविजेता स्कोर
बजरंग (रेलवे), श्रवण (हरियाणा) 9-1
--
97 किलो भार वर्ग
विजेता उपविजेता स्कोर
सत्यव्रत (रेलवे), सतेंद्र (हरियाणा) 9-3
---
महिला वर्ग
72 किलो भार वर्ग
विजेता उपविजेता स्कोर
किरण (रेलवे), ज्योति (दिल्ली) 5-4
--
62 किलो भार वर्ग
विजेता उपविजेता स्कोर
सरिता (रेलवे), मनिषा (हरियाणा) 7-0
--
57 किलो भार वर्ग
विजेता उपविजेता स्कोर
पूजा (दिल्ली), ललिता (रेलवे) 4-0
--
68 किलो भार वर्ग
विजेता उपविजेता स्कोर
दिव्या काकरान (उप्र), ऋतु मलिक (रेलवे) 2-2
-
50 किलो भार वर्ग
विजेता उपविजेता स्कोर
सीमा (रेलवे), ऋतु फौगाट (हरियाणा) 12-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed