{"_id":"5ab2b5d64f1c1b2b618b4d14","slug":"81521661398-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूगोल विषय की परीक्षा में नकल के 141 छात्रों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूगोल विषय की परीक्षा में नकल के 141 छात्रों पर केस दर्ज
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूगोल विषय की परीक्षा में नकल के 141 मामले पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) की भूगोल विषय की परीक्षा में नकल के 141 मामले दर्ज किए गए। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डा. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने भिवानी के केंद्रों का निरीक्षण किया। बोर्ड सचिव धीरेन्द्र खड़गटा के उड़नदस्तों ने भिवानी और पानीपत के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल का एक केस बनाया। बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों ने सभी जिलों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें हिसार, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सोनीपत और चरखी दादरी के परीक्षा केंद्रों में नकल के 17 केस पकड़े गए। वहीं बोर्ड सचिव के विशेष उड़नदस्तों ने सभी जिलों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें जिला भिवानी, फतेहाबाद, हिसार और सोनीपत के परीक्षा केंद्रों में नकल के 13 केस पकड़े। रैपिड एक्शन फोर्स ने 18 केस पकड़े और अन्य उड़नदस्तों ने नकल के 92 मामले दर्ज किए।