{"_id":"5aaec2e04f1c1bbc758b6430","slug":"81521402592-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर-पानी समस्या पर बिफरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर-पानी समस्या पर बिफरे लोग
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवर-पानी की समस्या पर बिफरे लोग
भिवानी।
सीवर व पानी की समस्या के समाधान न होने पर हनुमान गेट गली नंबर 2 के लोगों ने रोष जताया। क्षेत्रवासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में सभी क्षेत्रवासी एकत्रित होकर संत कबीर धानक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान दास कालिया के नेतृत्व में विधायक घनश्याम सर्राफ के आवास पर गए। विधायक ने क्षेत्रवासियों की समस्या को सुना व समस्या के हल करने की बात कही। दिनेश, रमेश, सीबू, टोनी, मीना, शीला, रोशनी, प्रमिला दाना ने बताया कि हनुमान गेट पर पानी की सप्लाई व सीवर के रुकने की समस्या निरंतर बनी रहती है। यहां पर समय पर न तो पानी आता है और न ही सीवरों की सफाई होती है। जिस कारण यहां रह रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर जमन, टोनी, बिजेंद्र, पवन, शक्ति, पूजा, मीना, भतेरी, राजवंती, गुड्डी, सन्नी ज्योति, अनिता, ममता, मन्जू सहित अनेक महिलाएं व क्षेत्रवासी मौजूद थे।