फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10 करोड़ से दार्शनिक स्थल बनेंगे शहर के छह जोहड़

10 करोड़ से दार्शनिक स्थल बनेंगे शहर के छह जोहड़

Tue, 03 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
10 करोड़ से दार्शनिक स्थल बनेंगे शहर के  छह जोहड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। शहर का ड्रेनेज सिस्टम अब सुधरने की उम्मीद है। करीब तीन साल पहले बनाए प्रोजेक्ट के तहत अमृत योजना के तहत बजट मिला है। इसके अलावा पेयजल लाइनों की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा और शहर के पार्कों की हालत सुधारी जाएगी। 36 करोड़ के इन कार्यों के अलावा 10 करोड़ से शहर के बदहाल हो चुके छह जोहड़ों को भी दार्शनिक स्थल के रूप में तैयार करने का प्रपोजल तैयार किया गया है।
तीन साल पहले अमृत योजना के तहत बनाकर भेजे गए प्रपोजल के लिए अब 36 करोड़ रुपये नगर परिषद को मिले हैं। 36 करोड़ की राशि का पत्र आ चुका है। राशि के तहत सबसे पहले शहर के ड्रेनेज सिस्टम को ठीक किया जाएगा ताकि बरसात के समय जलभराव की समस्या से निपटा जा सके। जनस्वास्थ्य विभाग ने इसका प्रपोजल तैयार कर भेजा था। इसके तहत शहर में चारों ओर बड़ी लाइन बिछाकर सारे बरसाती पानी को तुरंत घग्गर ड्रेन में पहुंचाना है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 60 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। इसके अलावा शहर की पेयजल लाइन व्यवस्था को भी बेहतर किया जाएगा। इस योजना के तहत करीब पांच करोड़ रुपये की राशि से नगर परिषद के तहत आने वाले पार्कों को बेहतर बनाया जाएगा। नप अधिकारियों की योजना इनमें ओपन जिम, बैठने की बेहतर व्यवस्था, बच्चों के लिए झूले आदि की व्यवस्था करने की है।
विज्ञापन

सिटी बस सेवा भी शुरू कर सकता है नप
तीन साल पहले बनाए प्रपोजल में शहर में नप की ओर से सिटी बस सेवा शुरू करने का भी प्रस्ताव था। अब बजट मिला है तो नप की ओर से मिनी बस सिटी बस सेवा के लिए खरीदी जा सकती है। विधायक सर्राफ ने भी बताया कि सिटी बस सेवा शुरू की जाएगी। इससे शहर वासियों को ऑटो चालकों की मनमानी से कुछ हद तक निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 करोड़ से दार्शनिक स्थल बनेंगे शहर के छह जोहड़
शहर के छह जोहड़ों को दार्शनिक स्थल बनाने का प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पहली बार अनाज मंडी में रैली करने के दौरान से चल रहा है। सोमवार को नगर परिषद की बैठक में भी इस पर विचार विमर्श किया गया और इसका प्रपोजल तैयार कर शहरी निकाय निदेशालय भेजने का निर्णय लिया गया। नप पदाधिकारियों की योजना शहर के सभी मुख्य छह जोहड़ों को दार्शनिक स्थल के तौर पर तैयार करने की है। इसके तहत जोहड़ों के चारों ओर बाउंड्रीवॉल, बैठने की व्यवस्था, नौकायन आदि सुविधाएं शुरू की जाएंगी। नगर परिषद की बैठक में जोहड़ों के सौंदर्यकरण के अलावा स्वच्छता के लिए शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों की रिपेयरिंग करवा उनकी देखरेख का ठेका देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बैठक में सभी पार्षदों से प्रस्ताव मांगे गए कि उनके वार्डों में गली निर्माण करना है, स्ट्रीट लाइट की समस्या है तो प्रस्ताव बनाकर दें। उन्हें मुख्यालय से मंजूर करवा विकास कार्य करवाए जाएंगे। बैठक नप चेयरमैन रण सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक घनश्याम सर्राफ विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इन जोहड़ों का होगा उद्धार
1. नूनसर जोहड़ 2. मूलचंद जोहड़ 3. बिसवा जोहड़ 4. डोबी तालाब 5. हनुमान गेट जोहड़ी

वर्जन::::
36 करोड़ की ग्रांट अमृत योजना के तहत मिली है। इससे शहर के ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाया जाएगा ताकि जलभराव ना हो। इसके अलावा पेयजल लाइनों को बेहतर किया जाएगा। इस ग्रांट से शहर के पार्कों का भी सौंदर्यकरण किया जाएगा। इनके अलावा सिटी बस चलाने का भी प्लान है। शहर के छह जोहड़ों के सौंदर्यकरण का उनका प्लान है और इसके लिए जल्द ही सरकार से बजट लेकर आएंगे।
-घनश्याम सर्राफ, विधायक एवं पूर्व मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed