{"_id":"5ade39e64f1c1bc03d8b4ab3","slug":"71524513254-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम स्वराज अभियान में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम स्वराज अभियान में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता के लिए प्रत्येक नागरिक का योगदान जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
ग्राम स्वराज अभियान में गांव बलियाली के लोगों को विभिन्न विभागों व बैंक अधिकारियों ने सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
सोमवार को कार्यक्रम में लीड बैंक मैनेजर आशा देसाई ने ग्रामीणों को बैंकों के माध्यम से क्रियान्वित प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में बताया। उन्होंने योजनाओं के लाभ के लिए पात्र लोगों के आवेदन लिए। कार्यक्रम में ग्रामीणों से गांव में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। संबंधित अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि गांव का समग्र विकास ग्रामीणों पर ही निर्भर करता है। गांव को गंदगी से मुक्त करने के लिए प्रत्येक घर व नागरिक का योगदान जरूरी है। कार्यक्रम में ग्रामीणों को बिजली निगम के अधिकारियों ने सौभाग्य और उजाला योजना के बारे में बताया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने फसल बीमा योजना और माइक्रो इरीगेशन सहित अनेक योजनाओं की जानकारी दी।