{"_id":"5ad79fb34f1c1b350b8b54bf","slug":"71524080563-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही वेतन न मिला तो आंदोलन करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही वेतन न मिला तो आंदोलन करने की दी चेतावनी
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही वेतन न मिला तो आंदोलन करने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
हरियाणा सरकार की लापरवाही के कारण सरकारी स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों को मार्च मास का वेतन नहीं मिलने पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा ने संघ कार्यालय में बैठक की। बैठक के अध्यक्ष सुरेंद्र सूरा रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सुरेंद्र सूरा ने कहा कि वेतन न मिलने के कारण अध्यापकों को आर्थिक तंगी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा डिजिटल साइन प्रोसेस शुरू किया गया था। यह कार्य सरकार द्वारा मार्च में पूरा किया जाना था। जो कि अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से अध्यापकों को उनका वेतन दिया जाना चाहिए ताकि वे अपने बच्चों के लिए यूनिफार्म, पुस्तकें व वर्ष के अनाज की खरीद कर सके। राज्य सचिव अजय श्योराण ने बताया कि विभाग नित नए तुगलकी फरमान जारी कर रहा है। संघ के जिला सचिव सुनील टिटाणी व प्रवक्ता भूपेंद्र चाहर ने भी बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर हरीश गोच्छी, सुमित शर्मा, धर्मबीर टाला, अनिल सांगवान, रत्तन सिंह, अशोक कुमार, ओमदत्त, जगदीश कुमार आदि उपस्थित रहे।