{"_id":"5aba9abd4f1c1b2d4e8b4a7e","slug":"71522178749-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक शिक्षा में नकल करते 180 परीक्षार्थी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक शिक्षा में नकल करते 180 परीक्षार्थी पकड़े
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारीरिक शिक्षा में नकल करते 180 परीक्षार्थी पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
प्रदेशभर में चल रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा में मंगलवार को नकल के 180 मामले दर्ज किए गए। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते द्वारा भिवानी जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया और नकल के छह केस पकड़े। बोर्ड सचिव धीरेन्द्र खडग़टा के उड़नदस्ते द्वारा झज्जर एवं रेवाड़ी जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल के 13 केस बनाए।
प्रवक्ता ने बताया कि अध्यक्ष विशेष उड़नदस्ता, भिवानी द्वारा परीक्षा केंद्र रावमावि कैरू-04 (बी-02) में नियुक्त सुपरवाइजर छत्रपाल सिंह, अतिथि अध्यापक को कार्यभार मुक्त किया गया, क्योंकि उनके विद्यालय के परीक्षार्थी इस परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों ने जिला अंबाला, भिवानी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, जींद, करनाल, पंचकूला, सिरसा, सोनीपत एवं पलवल के परीक्षा केंद्रों में नकल के 38 केस पकड़े और बोर्ड सचिव के विशेष उड़नदस्तों ने जिला फतेहाबाद, हिसार, जींद, सिरसा, सोनीपत एवं नूंह के परीक्षा केंद्रों में नकल के 12 केस पकड़े। रैपिड एक्शन फोर्स ने चार केस पकड़े और अन्य उड़नदस्तों द्वारा नकल के 107 मामले दर्ज किए गए।