{"_id":"5ab6a6554f1c1b92778b73ee","slug":"71521919573-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवानीखेड़ा नगरपालिका भंग, अब एसडीएम नपा प्रशासक नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवानीखेड़ा नगरपालिका भंग, अब एसडीएम नपा प्रशासक नियुक्त
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवानीखेड़ा नगरपालिका भंग, एसडीएम ने संभाली कमान
अमर उजाला ब्यूरो
बवानीखेड़ा।
कस्बे की नगरपालिका का कार्यकाल पूरा होने पर एसडीएम भिवानी को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। आगे के सभी विकास कार्य एसडीएम भिवानी की देखरेख में किए जाएंगे। इसके चलते नगरपालिका के चुनाव की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि अभी राज्य चुनाव आयोग ने नगरपालिका के चुनाव की तारीख घोषित नहीं की है।
नगरपालिका बवानीखेड़ा में निवर्तमान में 13 वार्डों से पार्षद थे। अब नई वार्डबंदी के बाद 15 वार्ड बना दिए गए हैं और उनका आवंटन तय कर दिया है। हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अनुसार बवानीखेड़ा नगरपालिका के 15 वार्डों में से वार्ड संख्या 2, 3, 4, 12 व 15 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है, जिसमें से वार्ड संख्या 4 व 15 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित होंगी। इसके अतिरिक्त, वार्ड संख्या 1 व 13 को पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड संख्या 7, 11 व 14 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
--
अपनी जमीन तलाश रहे हैं निर्वतमान पार्षद
कस्बे की नगरपालिका में खासी चौधर रखने वाले नपा के पार्षद अब अपनी जमीन तलाशने में काफी पसीना बहा रहे हैं। नई वार्ड बंदी के कारण कई रसूखदार पार्षदों को पसीना छूट रहा है। कई पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि पिछले दस साल से लगातार नपा कार्यकारिणी का हिस्सा रहे हैं। उनके सामने भी वार्डबंदी के बाद मुश्किल खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
--
जातिगत समीकरण रहेंगे हावी
इस बार वार्डों में जातिगत समीकरण हावी हैं, जिसके कारण वहां मजबूत पकड़ रखने वाले चुनाव के इच्छुक उम्मीदवारों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। पिछले नगरपालिका चुनाव में भी जातिगत समीकरणों के कारण चार ब्राह्मण जाति से पार्षद, तीन वाल्मीकि जाति से पार्षद बन चुके हैं।
--
सोशल साइटों पर अभी से हो रहा है चुनाव प्रचार
नगरपालिका चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के इच्छुक उम्मीदवार सोशल साइटों का सहारा लेकर अभी से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। वहीं कई लोग वार्ड से सोशल साइटों पर चुनाव लड़ने की पोस्ट कर मतदाताओं की नब्ज टटोल रहे हैं। वहीं जिस प्रकार से नगरपालिका की कार्यकारिणी को भंग कर एसडीएम भिवानी को प्रशासक नियुक्त किया है। इसके चलते इच्छुक उम्मीदवारों ने अपनी कमर कस ली है।