{"_id":"5aaec1104f1c1b690e8b5368","slug":"71521402128-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंगड़ में 263 मुर्राह पशुओं ने रिंग में उतर बिखेरा खूब जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंगड़ में 263 मुर्राह पशुओं ने रिंग में उतर बिखेरा खूब जलवा
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंगड़ में 263 मुर्राह पशुओं ने बिखेरा खूब जलवा
अमर उजाला
बवानीखेड़ा।
बवानीखेड़ा के गांव कुंगड़ में पहली बार आयोजित हुई नेशनल मुर्राह पशु प्रदर्शनी में देशभर से आये 263 मुर्राह पशुओं ने रैंप पर खूब जलवा बिखेरा। नेशनल पशु प्रदर्शनी में बुल कैटेगरी में चैंपियन बोहर के देवेंद्र के मुर्रा नस्ल के शेरू का जलवा यहां भी छाया रहा। भैंस कैटेगरी में चैंपियन बड़छपर के हरदीप मलिक की भैंस रही। एक से छह माह की कटड़ियों में पहले स्थान पर आदमपुर की सुनीता की कटड़ी व दूसरे स्थान पर बहुअकबर पुर के सुरेश की कटड़ी रही। एक से छह माह की कटड़ों में मिताथल के जितेंद्र का कटड़ा पहले व कुंगड़ के अजमेर का कटड़ा दूसरे स्थान पर रहा।
गांव कुंगड़ में आयोजित पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ओला ने किया जबकि समापन समारोह में बवानी खेड़ा के विधायक बिशंभर वाल्मीकि ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पशु प्रदर्शनी देखने कि लिए भीड़ इतनी बढ़ गई कि प्रदर्शनी में शांति बनाएं रखने के लिए वालंटियरों को पसीना बहाना पड़ा। प्रदर्शनी में कैटेगरी के अनुसार एक से छह माह तक के कटड़े व कटड़ी, छह से 12 माह तक के कटड़े व कटड़ी , खीरे कटड़े व कटड़ी, दो से चार दांत कटड़े व कटड़ी, खुशक भैंस, दूध वाली भैंस व अडल्ट बुल पहुंचे। रमेश ओला ने गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपये की घोषणा भी की। अंत में विधायक बिशंभर वाल्मीकि ने प्रदर्शनी का समापन करते हुए सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ अतिथि के तौर पर श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रमेश बल्हारा व हांसी सीटी थाना एसएचओ उदयभान पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव कुंगड़ की दोनों पंचायतों के सरपंच सतेंद्र कुमार व सरपंच प्रतिनिधि रमेश शर्मा ने की।
---
प्रथम विजेता को 5100 रुपये का पुरस्कार
कैटेगरी के अनुसार पहले स्थान को 5100, दूसरे स्थान को 4100 व तीसरे स्थान पर 3200 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में बुल व भैंस कैटेगरी में एक-एक ओवरऑल चैंपियन घोषित किए गए।
विज्ञापन
---
ये रहा नतीजा
नेशनल पशु प्रदर्शनी में बुल कैटेगरी में चैंपियन बोहर के देवेंद्र का शेरू तो भैंस कैटेगरी में बड़छपर के हरदीप मलिक की भैंस प्रथम रही। एक से छह माह की कटड़ियों में पहले स्थान पर आदमपुर की सुनीता की कटड़ी व दूसरे स्थान पर बहुअकबर पुर के सुरेश की कटड़ी रही। एक से छह माह की कटड़ों में मिताथल के जितेंद्र का कटड़ा पहले व कुंगड़ के अजमेर का कटड़ा दूसरे स्थान पर रहा। छह से 12 माह की कटड़ियों में खरकड़ी माखवास के राजेश की कटड़ी पहले व सिसाय के प्रदीप की कटड़ी दूसरे स्थान पर रही। छह से 12 माह के कटड़ों में कुंगड़ के पवन सिहाग का कटड़ा पहले व मदीना के अनिल का कटड़ा दूसरे स्थान पर रहा। खीरा कटड़ा में लिजवाना खुर्द के सुशील का कटड़ा पहले व दूसरे स्थान पर सुखमनपुर के दशरथ का कटड़ा रहा। अंदत्त कटड़ियों में किरमारा के अजय की कटड़ी पहले व कुंगड़ के अंकित की कटड़ी दूसरे स्थान पर रही। दुधारू भैंस में बड़छपर के हरदीप की भैंस पहले व उमरा के सुरजीत की भैंस दूसरे स्थान पर रही। दो से चार दांत कटड़ियों में मदीना के शिव कुमार की कटड़ी पहले व सुलहेड़ा के मोहन की कटड़ी दूसरे स्थान पर रही। दो से चार दांत कटड़ों में लाखणवास के राजेश सिहाग का कटड़ पहले व सुमराखेड़ा के कुलदीप का कटड़ा दूसरे स्थान पर रहा। खुशक भैंस कैटेगरी में सारण के राजकुमार की भैंस पहले व सोरखी के संदीप की भैंस दूसरे स्थान पर रही। अडल्ट बुल में बोहर के देवेंद्र का बुल पहले व शाहपुर के करणा का बुल दूसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर धर्मपाल गोयत, पवन सिहाग, मटरू, अनिल,
मंदीप, अजमेर, आजाद सिहाग, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।