{"_id":"595be26c4f1c1baa2a8b4791","slug":"71499193964-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग-तूलिका से कागज पर बिखेरे प्रकृति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग-तूलिका से कागज पर बिखेरे प्रकृति के रंग
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
68 वीं जिला स्तरीय पेंटिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। जिले के 25 विद्यालयों के 180 बच्चों ने रंग-तूलिका का कमाल दिखाया। बच्चों ने प्रकृति के अद्भुत नजारे पेश किए। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को नौ जुलाई को सिवानी में होने वाले वन महोत्सव में मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।
सेठ किरोड़ीमल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को वन विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने तूलिका और रंगों के माध्यम से पर्यावरण समस्या और बचाव का संदेश दिया। सुबह नौ बजे आरंभ हुई प्रतियोगिता में प्रतियोगिता मे पहली से आठवीं कक्षा तक पेंटिंग और नौवीं से बाहरवीं तक क्विज प्रतियोगिता कराई गई। क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण से जुड़े सवालों का जवाब दिया। दोनों प्रतियोगिताओं का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। वन विभाग के रेंज अधिकारी जयप्रकाश लाखलान ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के माध्यम से आम जन तक पर्यावरण का संदेश पहुंचाना है। आज की प्रतियोगिता में पेंटिंग का स्लोगन हर घर हरियाली का रखा गया है। प्रतियोगिता मे अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को नौ जुलाई को वन महोत्सव सिवानी में सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर सेठ किरोड़ीमल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य शिवकुमार तंवर ने शिरकत की। प्रवक्ता राकेश कुमार रोहिल्ला ने मुख्य संयोजक की भूमिका निभाई। आज की प्रतियोगिता मे विजय कुमार कला अध्यापक, रविंद्र वैद्य, सुनील कुमार, विरेंद्र घणघस, अतर सिंह मलिक, रामफल शास्त्री, पुरूषोतम, बलजीत दहिया, हंसराज प्रधान वन विभाग, करतार आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
बाइट-
विज्ञान और पर्यावरण विषय के प्रश्न पूछे गए। ये मेरी पहली क्विज प्रतियोगिता थी काफी कुछ सीखने को मिला। ज्यादातर प्रश्र का जवाब दिया।
भारती, कक्षा 12वीं
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भिवानी
फोटो : तीन
पर्यावरण विषय के ज्यादा सवाल पूछे गए। आसान सवाल थे। काफी अच्छा लगा कुल 50 प्रश्न पूछे गए थे। क्विज में पर्यावरण के बारे में बहुत कुछ सीखने और समझने का मौका मिला।
हितेन कक्षा 11वीं
राजकीय मॉडल संस्कृ ति सी. सै. स्कूल तौशाम।
फोटो : 04
पर्यावरण विषय पर पेंटिंग की है। पेड़, पौधे, सूर्य, झोपड़ी, पक्षी, झरना, बादल आदि के चित्र बनाए। कई बच्चों ने शानदार चित्र बनाए।
प्रीति कक्षा 8वीं
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, निमड़ीवाली
फोटो : 05
पेड़ पौधे और बादलों की पेंटिंग बनाई। पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया है। अच्छा लगा, अब वह हर प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा।
सुनील, कक्षा छठी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मंढ़ाणा
फोटो : 06