फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   700 cases of property nodes stuck in city council, employee applied for three months leave

नगर परिषद में प्रॉपर्टी नोड्यूज के 700 मामले लटके, कर्मचारी ने दी तीन माह छुट्टी का आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
700 cases of property nodes stuck in city council, employee applied for three months leave
नगर परिषद कार्यालय। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भिवानी नगर परिषद में एक बार फिर प्रॉपर्टी की खरीद और बिक्री करने में प्रॉपर्टी नोड्यूज लेने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले कुछ अर्से से प्रॉपर्टी नोड्यूल के करीब 700 फाइलें लंबित हैं। जबकि प्रॉपर्टी नोड्यूल ड्यूटी दे रहा कर्मचारी भी तीन माह की छुट्टी के लिए अधिकारियों को आवेदन दे चुका है। जबकि दूसरे कर्मचारी की अभी तक व्यवस्था नहीं हो पाई है। वहीं नगर परिषद सचिव का कहना है कि कर्मचारी के छुट्टी के आवेदन को रद्द कर दिया है। पोर्टल धीमा चलने की वजह से परेशानी बनी है।
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद में प्रॉपर्टी नोड्यूज लेने के लिए रोजाना ही सैकड़ों आवेदन पहुंच रहे हैं। लेकिन इन आवेदनों को निपटाने के लिए नगर परिषद में जिस कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई थी। वह अब तीन माह पर लंबी छुट्टी लेने के लिए अधिकारियों को आवेदन भेज चुका है। कर्मचारी पीआईडी नोड्यूल के मामलों को भी नहीं निपटा रहा है, जिसकी वजह से आवेदनों की फाइलों के फिर से ढेर लगने शुरू हो गए हैं। वहीं नगर परिषद में अभी तक किसी दूसरे कर्मचारी की भी व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि छुट्टी का आवेदन देने वाला कर्मचारी भी काम पर नहीं लौटा है। नगर परिषद में प्रॉपर्टी नोड्यूज के लिए लोग घंटों इधर-उधर भटक पूछताछ के बाद निराश ही घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

आवेदक बोले - आपत्ति हटाने वाला कोई नहीं
नगर परिषद में पहुंचे आवेदकों का कहना है कि सरल केंद्र पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तो करा दिया था, लेकिन आवेदन पर आपत्ति जताई गई। जिसे दूर करने वाला यहां कोई कर्मचारी मौजूद रही है। कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं, मगर उन्हें एक-दो दिन में व्यवस्था होने का हवाला देकर घर भेजा जा रहा है। आवेदक सुरेश, दिनेश, कर्मबीर ने बताया कि उनके सभी दस्तावेज पूरे हैं और पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है। लेकिन उनके आवेदनों पर प्रॉपर्टी नोड्यूज सर्टिफिकेट नहीं मिला है। जिसे लेने के लिए हर दूसरे दिन यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी नोड्यूज के कर्मचारी का छुट्टी के लिए आवेदन आया था, लेकिन अभी उसे मंजूर नहीं किया है। प्रॉपर्टी नोड्यूल के मामलों को लगातार निपटाया जा रहा है। पोर्टल धीमा चल रहा है। इस वजह से थोड़ी परेशानी बनी है।
-अशोक कुमार दांगी, सचिव, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed