{"_id":"5e629dbd8ebc3eeb3f68115f","slug":"69-imitartors-caught-in-senior-secondary-exmination-bhiwani-news-rtk5458050148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 69 नकलची पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 69 नकलची पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी ललित कला विषय की परीक्षा में शुक्रवार को नकल के 69 मामले दर्ज किए गए। ड्यूटी में कोताही बरतने पर प्रदेश में चार सुपरवाइजर ड्यूटी से रिलीव किए गए।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते द्वारा जिला चरखी दादरी, भिवानी एवं रोहतक के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान नकल के दो केस पकड़े। अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्ते द्वारा परीक्षा केंद्र रावमावि गुराना हांसी पर नियुक्त पर्यवेक्षक मंजीत सिंह को परीक्षा ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार मुक्त किया।
बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद के उड़नदस्ते द्वारा जिला रोहतक के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नकल के 13 केस पकड़े। परीक्षा केंद्र राकवमावि प्राइमरी विंग बेहल्बा रोहतक पर नियुक्त पर्यवेक्षक अंजनी वत्स, राम हाई स्कूल एवं परीक्षा केन्द्र रावमावि महम पर नियुक्त पर्यवेक्षक राजेश को परीक्षा ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार मुक्त किया गया। अन्य उड़नदस्तों द्वारा नकल के 54 मामले दर्ज किए गए। परीक्षा केंद्र रावमावि कारी धारणी चरखी दादरी पर नियुक्त पर्यवेक्षक सुनील कुमार को परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया गया।
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड कार्यालय में नौ मार्च को रहेगा अवकाश
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि होली के उपलक्ष्य में नौ मार्च को बोर्ड कार्यालय में अवकाश रहेगा।