फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   68.11 million to the city's development speed will

168.11 लाख से शहर के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Mon, 16 Nov 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Mon, 16 Nov 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। 168.11 लाख से शहर के विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। नगर परिषद प्रशासन इस राशि से एलईडी लाइट खरीदेगा और गलियां बनाएगा। करीब 20 लाख की एलईडी लाइट, करीब सात आठ कच्ची गलियों के निर्माण व स्वच्छता के लिए उपकरण खरीदने का प्लान है। अब बस बजट आने और काम शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन

अब प्रदेश सरकार ने शहर के विकास कार्यों के लिए ग्रांट देनी शुरू कर दी  है। इसी कड़ी में भिवानी नगर परिषद को 168.11 लाख रुपये की ग्रांट जारी की  गई है। नगर परिषद की आम बजट बैठक में शहर के विकास के लिए अनेक प्रस्ताव पास किए गए थे। जिनमें शहर के लिए 20 लाख से एलईडी लाइट की खरीद, शहर में स्वच्छता अभियान के तहत उपकरण खरीदना आदि शामिल रहे। मीटिंग में पास होने के बावजूद बजट के अभाव में शहर के अधिकतर विकास कार्य रूके हुए थे।
विज्ञापन

आठ करोड़ के एस्टीमेट भेजे, अब ग्रांट आने का इंतजार
उधर मुख्यमंत्री की शहर की सड़कों व अन्य विकास कार्यों के लिए की गई 15 करोड़ की घोषणा के तहत आठ करोड़ के एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजे गए है। अब बस बजट आने का इंतजार है। जिसके बाद काम शुरू होंगे। भेजे गए एस्टीमेट में शहर के सौंदर्यीकरण पर फोकस किया गया है। जिसके तहत शहर के खस्ताहाल फुटपाथ बदलने, सभी चौक-चौराहों का सौंदर्यकरण शामिल है। नगर परिषद ने घंटाघर से सराय चौपटा तक के मार्ग को शिमला के मालगोदाम रोड के तर्ज पर डेवलप करने का भी पूरा खाका तैयार कर लिया है। अब बजट आने के बाद ये कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झील और दार्शनिक स्थलों के लिए अभी करना होगा इंतजार
शहर के सभी जोहड़ों की जगह झील और दार्शनिक स्थल बनाने की भले ही घोषणा हो गई हो मगर इसे मूर्त रूप मिलने के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा। दरअसल घोषणा के बाद अब मुख्यालय की ओर से नप से घोषणा के अनुसार एस्टिमेट मांगे जाएंगे। मगर अभी तक यह प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। एस्टिमेट भेजे जाने के बाद ही बजट देने व अन्य प्रक्रियाएं शुरू होंगी। जनस्वास्थ्य मंत्री और नगर परिषद प्रशासन ने नूनसर जोहड़ की जगह झील बनाने, अन्य जोहड़ों की जगह दार्शनिक स्थल बनाने का प्लान बनाया था।

वर्जन::::
नप को मिले 168.11 लाख से शहर के विकास कार्य करवाए जाएंगे। शहर के लिए एलईडी लाइट खरीदी जाएंगी और गलियां बनवाई जाएंगी। शहर के सौंदर्यीकरण के लिए आठ करोड़ के एस्टीमेट भेजे गए है। पैसा मिलते ही विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
भवानी प्रताप, चेयरमैन, नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed