{"_id":"5b46615c4f1c1b07278b6053","slug":"61531339100-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात ने फिर खोली पोल, अनेक जगह जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात ने फिर खोली पोल, अनेक जगह जलभराव से लोग परेशान
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। 30 मिनट की महज 14 एमएम बरसात ने प्रशासन के बरसाती पानी से निपटने के दावों की पोल एक बार फिर खोल दी है। बरसात से लोगों को गर्मी से निजात जरूर मिली, मगर सड़कों पर जमा बरसाती पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। शहर के मुख्य मार्गों के अलावा कुछ कॉलोनियों में तो लोगों के घरों में भी पानी भर गया। बिजली कटों ने भी परेशानी बढ़ाई और बरसात बंद होने के बावजूद बरसाती पानी निकासी ने होने से ज्यादा परेशानी बढ़ी
सप्ताहभर से तेज गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। बुधवार सुबह भी तेज धूप परेशानी बनी रही और तापमान 40 के डिग्री के आसपास रहा। दोपहर में अचानक मौसम बदला और आंधी शुरू हुई। आंधी के कारण दुपहिया वाहन चालकों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया। धूल भरी आंधी के बाद करीब तीन बजे अचानक तेज बरसात शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक 14 एमएम बरसात हुई। बरसात गर्मी से राहत लाई और अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री तक की गिरावट देखी गई। मगर बरसात के बाद बरसाती पानी लोगों के लिए आफत बना। शहर के सभी मुख्य मार्गों पर जलभराव हुआ। शहर के नीचते इलाकों हनुमान गेट क्षेत्र, पुराना हाउसिंग बोर्ड, आदर्श नगर, दिनोद गेट चौकी क्षेत्र, कन्हीराम अस्पताल क्षेत्र, फैंसी चौक क्षेत्र की अधिकतर गलियां पानी से लबालब थी।
पानी से भरे सड़कों के गड्ढे, खूब हुए हादसे
प्री मानसून की बरसात में ही शहर की अनेक सड़कों की हालत बिगड़ गई थी और सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। बस स्टैंड के पास उस समय अनेक वाहन भी पलटे और गड्ढों में गिरने से अनेक हादसे भी हुए। बावजूद इसके कोई सबक नहीं लिया गया। बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। यहां बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बरसात के कारण इनमें जलभराव हुआ और देर शाम तक अनेक लोग यहां गिरकर घायल हुए। ऐसा ही हाल बावड़ी गेट से दादरी गेट तक के मार्ग पर हुआ। हादसों का शिकार हुए लोग इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कोसते रहे।
विज्ञापन
सीवर ठप, बरसात से बिगड़ी हालत
शहर की कई कॉलोनियों में इन दिनों सीवर व्यवस्था ठप है और सीवर बैक मार रहे हैं। इनमें तेलीवाड़ा क्षेत्र, बिचला बाजार नाई कॉलोनी की गली, खाड़ी मोहल्ला, टाइयान पाना आदि शामिल है। सीवर व्यवस्था पहले ही ठप थी और बरसात के कारण यहां स्थिति बदतर हो गई। लोगों के घरों में पानी जमा हो गया। घर से बाहर निकलने तक का रास्ता नहीं रहा।
युवाओं और बच्चों ने की मस्ती
अचानक मौसम बदलने और तेज बरसात में युवाओं और बच्चों ने जमकर मस्ती की। अधिकतर युवाओं और बच्चों ने बरसात में नहाकर मस्ती की। बच्चों को घरों की छतों पर बरसात में मस्ती करते देखा गया। बरसात के बाद तापमान में गिरावट के कारण पार्कों में भी काफी चहल-पहल रही।
कहां कितनी हुई बरसात
क्षेत्र बरसात
भिवानी 14 एमएम
तोशाम 04 एमएम
लोहारू 03 एमएम
सिवानी 01 एमएम