फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   अधिकारियों को मौके पर ले गए प्रदर्शनकारी, दिखाई वार्ड की हालत

अधिकारियों को मौके पर ले गए प्रदर्शनकारी, दिखाई वार्ड की हालत

Tue, 24 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों को मौके पर ले गए प्रदर्शनकारी,  दिखाई वार्ड की हालत
अधिकारियों को मौके पर ले गए प्रदर्शनकारी, दिखाई वार्ड की हालत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
वार्ड नंबर 8 में पिछले 6 महीनों से नलों में गंदे पानी की सप्लाई होने से लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं तेलीवाड़ा क्षेत्र में करीब दो महीनों से सीवरेज रुका होने से लोगों को भारी परेशानी है। सोमवार को पार्षद के नेतृत्व में वार्ड के लोग इकट्ठे होकर जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पहुंचे और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान वे कार्यकारी अभियंता को साथ लेकर वार्ड में पहुंचे और समस्या दिखाई। इसके बाद कार्यकारी अभियंता ने मौके पर ही सीवरेज सफाई का कार्य शुरू करवाया।

सोमवार को वार्ड पार्षद हर्षदीप ने बताया कि वह कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन करते हैं तो किसी न किसी बहाने से शिकायत को टाल जाते थे। इस बारे में सप्ताह भर पहले उनके निवास पर आए मंत्री मनीष ग्रोवर को भी समस्या से अवगत करवाया था। परंतु कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। प्रदर्शन के बाद कार्यकारी अभियंता ने प्रदर्शनकारियों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। परंतु वार्डवासी नहीं माने। लबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार कार्यकारी अभियंता, उपमंडल अधिकारी और कनिष्ठ अभियंता को वार्डवासियों के साथ मौके पर चलने को तैयार हो गए। सभी अधिकारियों के साथ वार्ड के लोग तेलीवाड़ा पहुंचे और मौके पर अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत करवाया। इस पर कार्यकारी अभियंता ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद सीवरेज सफाई का काम शुरू करवाया गया, तब जाकर लोगों ने अधिकारियों को जाने दिया। प्रदर्शन करने वालों में बिमला रानी, प्रवीण बजाज, शकुंतला रानी, मनोज आहुजा, दीपक, काले, विजय, सिमरन, आशा रानी, शांति, बीना, सीमा भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed