फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बायोमैट्रिक पहचान प्रक्रिया पूर्ण करने का बोर्ड ने दिया अंतिम मौका

बायोमैट्रिक पहचान प्रक्रिया पूर्ण करने का बोर्ड ने दिया अंतिम मौका

Thu, 12 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बायोमैट्रिक पहचान प्रक्रिया पूर्ण करने का बोर्ड ने दिया अंतिम मौका
बायोमैट्रिक पहचान प्रक्रिया पूर्ण करने का बोर्ड ने दिया अंतिम मौका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा दिसंबर-2017 से संबंधित बकाया परीक्षार्थियों को पुन: आधार आधारित बायोमैट्रिक पहचान प्रक्रिया पूर्ण करने का अंतिम मौका दिया जा रहा है। परीक्षार्थी 15 व 16 अप्रैल को पहचान बायोमैट्रिक प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा दिसंबर-2017 में परीक्षार्थियों की आधार आधारित बायोमैट्रिक पहचान होनी अनिवार्य थी। परीक्षा केंद्र पर जिन परीक्षार्थियों की आधार आधारित बायोमैट्रिक पहचान नहीं हो पाई थी उनका डिजीटल फोटोग्राफ, अंगूठा निशान परीक्षा केंद्र पर लिया गया था। बोर्ड कार्यालय द्वारा 23 फरवरी, 2018 से 25 फरवरी, 2018 तक व 10 अप्रैल, 2018 से 15 अप्रैल, 2018 तक आधार आधारित बायोमैट्रिक पहचान प्रक्रिया पूर्ण करने का मौका ऐसे सभी परीक्षार्थियों को दिया गया था, जिनकी आधार आधारित बायोमैट्रिक पहचान प्रक्रिया परीक्षा केंद्र पर पूर्ण नहीं हुई थी। डॉ. सिंह ने बताया कि सभी संबंधित परीक्षार्थी जिनका परिणाम आरएलई घोषित है, बोर्ड मुख्यालय के अध्यापक भवन में स्थापित केंद्र पर 15 व 16 अप्रैल को सुबह 9:30 से 4:30 बजे तक पहुंचकर आधार आधारित बायोमैट्रिक पहचान प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी द्वारा अपना प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) व मूल आधार कार्ड पहचान-पत्र के रूप में साथ लेकर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed