{"_id":"5ab0128c4f1c1bb9758b63d1","slug":"61521488524-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री ने किया देवसर गांव का स्कूल अपग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री ने किया देवसर गांव का स्कूल अपग्रेड
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामंत्री ने किया देवसर गांव का स्कूल अपग्रेड
अमर उजाला ब्यूृरो
भिवानी।
गांव देवसर के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय को शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने विधिवत रूप से अपग्रेड कर दिया। अब इस स्कूल को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दर्जा मिल गया है। मंत्री ने गांव में लाखों रुपये के विकास कार्यों को भी मंजूरी दी।
सोमवार को गांव के स्कूल में आयोजित समारोह में शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया जा रहा है। विगत साल के परीक्षा परिणाम में टॉप टेन में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने बाजी मारी थी, जिसमें शिक्षकों की मेहनत सराहनीय है।
इस दौरान विधायक घनश्याम दास सर्राफ एवं गांव की पंचायत ने शिक्षामंत्री को स्कूल एवं गांव की समस्याओं से अवगत करवाते हुए मांगपत्र सौंपा गया। वहीं शिक्षामंत्री ने स्कूल की चार दीवारी के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसी प्रकार उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग व बैकवर्ड चौपाल की मरम्मत के लिए पांच-पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कन्या स्कूल में 10 कमरे बनवाने, सुविधाओं से युक्त लैब बनवाने, पशु अस्पताल का पुनरुद्धार करने, स्कूल में सोलर सिस्टम लगवाने, स्टेडियम में सामान व कोच की व्यवस्था करने, श्मशान घाट की चारदीवारी का निर्माण करवाने, नंदीशाला की चारदीवारी बनवाने, स्टाफ सदस्यों के रिक्त पदों को भरवाने सहित मांगपत्र में रखी गई सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा की। इस दौरान शिक्षामंत्री ने स्कूल परिसर में त्रिवेणी भी लगाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
--
बार में ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ
शिक्षामंत्री ने 21 लाख रुपए की लागत से भिवानी बार में निर्मित ई-लाईब्रेरी का शुभारंभ किया और इसके विस्तार के लिए पंाच लाख रुपये दिए। उन्होंने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को चाहिए वे कि जनता को सस्ता एवं सुलभ न्याय उपलब्ध करवाएं। उधर, शिक्षामंत्री ने सांगा में कुश्ती एकेडमी का उद्घाटन किया और गांव कायला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ईश्वर शर्मा की माता दाना देवी की याद में बने साइंस कक्ष का उद्घाटन व समस्त शिलगर कमेटी कायला द्वारा आयोजित कुश्ती दंगल मेला एवं सांग कार्यक्रम में शिरकत की।