फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   जींद की पुलिस लाइन टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

जींद की पुलिस लाइन टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Mon, 11 Sep 2017 12:49 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
जींद की पुलिस लाइन टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
जींद की पुलिस लाइन टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

भिवानी। शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में मिताथल गांव में आयोजित नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के 56 किलो भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में पुलिस लाइन जींद की टीम विजेता बनी। जींद की टीम ने हिसार एक को 19-17 के कड़े मुकाबले में पराजित कर जीत दर्ज की। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पुलिस लाइन जींद की टीम ने हिसार बी तथा हिसार ए ने कूगड़ भैणी को हराकर फाइनल तक पहुंची।
रविवार को प्रतियोगिता दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपनी टीमों के लिए जी जान की बाजी लगा दी। जहां टीम के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे थे वहीं दर्शक दीर्घा में बैठे खेल प्रेमी भी हूटिंग कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रहे थे। प्रतियोगिता में 36 किलो भार वर्ग में फाइनल मुकाबला मिताथल तथा रेहड़ा की टीमों के बीच हुआ। इस मैच के दौरान कई बार बाजी एक दूसरी टीम के हाथ जाती हुई दिखाई दी। आखिर में मिताथल की टीम ने 21-18 से रेहड़ा की टीम को हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

शनिवार को युवा विकास क्लब मिताथल तथा बाबा खूबीनाथ खेल कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर में शुरू हुई प्रतियोगिता में 243 टीमें शामिल हुईं। प्रतियोगिता में 56 किलो भार वर्ग की विजेता टीम को 11 हजार, उपविजेता को 7100 तथा सेमीफाइनल तक पहुंची प्रत्येक टीम का 3100 रुपये का इनाम दिया गया। इसके अलावा 36 किलो में विजेता टीम को 7100, उपविजेता को 5100 तथा सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों को 2100-2100 रुपये दिए गए। टीमों को इनाम सरपंच प्रतिनिधि भीष्म ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्याध्यापक नीर, अशोक सिवाच, पवन मास्टर, बिजेन्द्र सिवाच, गबदू कोच, करतार पहलवान सहित गांव व क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed