फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ग्रवित योजना के तहत तैयार किए जाएंगे 70 हजार स्वयं सेवक

ग्रवित योजना के तहत तैयार किए जाएंगे 70 हजार स्वयं सेवक

Fri, 08 Sep 2017 01:29 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
ग्रवित योजना के तहत तैयार किए जाएंगे 70 हजार स्वयं सेवक
ग्रवित योजना के तहत तैयार किए जाएंगे 70 हजार स्वयं सेवक
विज्ञापन

भिवानी
ग्रवित योजना का पहला प्रांतीय सम्मेलन आठ अक्टूबर को भिवानी में होगा, जिसमें दस हजार स्वयं सेवक भाग लेंगे, इनमें दादरी सहित जिला भिवानी से पांच हजार स्वयं सेवकों की भागीदारी रहेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस सम्मेलन में मुख्यातिथि होंगे। सम्मेलन ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की देखरेख में आयोजित होगा। सम्मेलन के लिए गांवों में स्वयं सेवकों का पंजीकरण किया जा रहा है। ये जानकारी आज पंचायत भवन में आयोजित ग्रवित योजना के जिला स्तरीय सेमिनार में स्टेट प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर राजीव कटारिया ने में दी।
उन्होंने बताया कि ग्रवित योजना के तहत प्रदेशभर में हर साल 18 से 25 आयु वर्ग के करीब 60 से 70 हजार स्वयं सेवक तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गांवों के विकास के साथ-साथ स्वयं सेवकों द्वारा ग्रामीणों को प्रदेश व केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जानकारी दी जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग उनका लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि स्वयं सेवकों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वयं सेवकों का 12 वीं कक्षा तक पास होना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांवों में गठित की जा रही स्वयं सेवकों की टीम में प्रत्येक वार्ड से कम से कम एक सदस्य शामिल किया जा रहा है। गांव की टीम में कम से कम दस स्वयं सेवक होंगे। उन्होंने बताया कि ग्रवित योजना का मुख्य उद्देश्य विकास के साथ युवाओं को संस्कारवान बनाना व उनमें राष्ट्र सेवा की भावना जीवित रखना भी है। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राम सिंह, योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक हंसराज शर्मा, भिवानी ब्लॉक प्रबंधक गोपाल, तोशाम से अजय कुमार,कैरू से नरेश कुमार,बवानीखेड़ा से अक्षय बल्हारा, सिवानी से राजेश, सतपाल, उमेद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed