{"_id":"594c1c2e4f1c1b01218b47f3","slug":"61498160174-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल पानी की मांग को लेकर इनेलो ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल पानी की मांग को लेकर इनेलो ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसवाईएल निर्माण के लिए इनेलो ने किया प्रदर्शन
तोशाम। एसवाईएल नहर के पानी की मांग को लेकर इनेलो ने उपमंडल कार्यालय के सामने धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर एसवाईएल नहर तुरंत निर्माण की मांग की।
वीरवार सुबह दस बजे से दोपहर बाद तक चले धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान सुनील लांबा ने की। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए उपमंडल कार्यालय पहुंचे और एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। लोगों को संबोधित करते हुए उकलाना से इनेलो विधायक अनूप सिंह ने कहा कि पंजाब सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लगातार अनदेखा कर कानून व्यवस्था पर चोट कर रहा है, जिसके विरोध में हरियाणा में केवल मात्र इनेलो ही ऐसा दल है जो लगातार प्रदेश की जीवन रेखा एसवाईएल के मुद्दे को जीवित रखे है।
उन्होंने कहा कि एसवाईएल नहर के अधिग्रहण की गई जमीन किसानों को वापस दे दी जाए। पंजाब सरकार का यह कदम संघीय ढांचे पर प्रहार है और न्यायालय के आदेशों की अनदेखी की जा रही है। बीजेपी सरकार भी एसवाईएल मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं है। इनेलो पार्टी ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि न्यायालय के फैसले को लागू कर प्रदेश को हिस्से का पानी दिलाया जाए। इस मौके पर पूर्व हलका प्रधान अनूप सिंह बागनवाला, अशोक ढाणीमाहू, जिला पार्षद सिलोचना पोटलिया देवराला, युवा हलका प्रधान राजेश भारद्वाज, हरीश तोशामिया, सुखबीर संडवा, रवि आर्य, संदीप बागनवाला, कृष्ण सुंगरपुर, राजेंद्र लोहानी, कपूर निंगाना, नरेश रापडिय़ा, सुनील बिड़ोला, पींकू पटौदी, मोनू डाडम, मंदीप डाडम, प्रमोद, जितेंद्र, साहिल तोशाम, बजरंग, विजय कुमार, विकास कुमार, राजेश कुमार, नरेंद्र, नवदीप, सुमित श्योराण, मंदीप सूई, मुकेश कुमार, उमेद सिंह, राजकुमार भेरा आदि मौजूद रहे।