फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बरसे मेघा

उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बरसे मेघा

Mon, 23 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बरसे मेघा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी/बहल। उमस भरी गर्मी के बाद रविवार दोपहर मेघा जमकर बरसे। भिवानी में 12 एमएम तो सिवानी में 15 एमएम बरसात हुई। बरसात से मौसम में अचानक बदलाव आया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
रविवार को सुबह से ही तेज गर्मी थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक ही आसमान में बादल छाए और बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे तक बरसात हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिला। भिवानी में 12 एमएम बरसात दर्ज की गई। बरसात से कई जगह जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी भी हुई।
विज्ञापन

बहल में जलभराव बना आफत
एक दिन पहले हुई जोरदार बारिश के बाद रविवार को भी मेघा जमकर बरसे। इससे कस्बे में अनेक जगह पर जलभराव की स्थिति बन गई। कई जगहों पर पानी लोगों के घरों में घुस गया जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब 11 बजे मौसम बदल गया। कुछ देर बाद रिमझिम बारिश हुई जो बाद में तेज हो गई। तेज बारिश के कारण अनेक जगह पर पानी जमा हो गया और लोगों के घर, दुकान तक पहुंच गया। लोग पानी के बचाव के लिए उपाय करते रहे लेकिन लगातार बारिश के कारण उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। करीब तीन घंटे तक कभी तेज तो कभी मंद मंद बारिश होती रही। बारिश के कारण श्याम भवन के समीप चौराहे के आसपास के क्षेत्र में करीब तीन फीट तक पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed